Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

HRTC पेंशनरों को राहत - आज खाते में आएगी पेंशन, डिप्टी CM बोले न करें चिंता

News Updates Network
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
शिमला, 29 अगस्त। हिमाचल प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र इन दिनों लगातार सुर्खियों में है। आज शुक्रवार को सत्र के दसवें दिन जैसे ही कार्यवाही की शुरुआत हुई, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने सदन को HRTC कर्मचारियों से जुड़ी एक अहम जानकारी दी। उन्होंने आश्वस्त किया कि कर्मचारियों की पेंशन और वेतन से संबंधित मामले पर सरकार पूरी तरह गंभीर है और इसे प्राथमिकता के आधार पर हल किया जा रहा है।

रकम मिलने में दिक्कतें

भाजपा विधायक सतपाल सत्ती ने सदन में सवाल करते हुए सरकार से यह कहा कि, आखिर HRTC कर्मचारियों को समय पर पेंशन क्यों नहीं मिल रही और इसमें लगातार देरी क्यों हो रही है। उन्होंने कहा कि पेंशनधारकों को हर महीने अपने हक की रकम मिलने में दिक्कतें आ रही हैं, जिससे हजारों सेवानिवृत्त कर्मचारी परेशान हैं।

किसी तरह की कटौती नहीं

इस पर जवाब देते हुए उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आश्वासन दिया कि कर्मचारियों को अब चिंता करने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि HRTC कर्मचारियों के खातों में आज ही पेंशन की राशि डाल दी जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार हर महीने वेतन और पेंशन दोनों का भुगतान सुनिश्चित कर रही है और इसमें किसी तरह की कटौती या स्थायी देरी नहीं होने दी जाएगी।

उपमुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि एचआरटीसी राज्य का अहम विभाग है और इसके कर्मचारियों ने प्रदेश की परिवहन व्यवस्था को बनाए रखने में अहम भूमिका निभाई है। ऐसे में सरकार उनके हक के पैसों को लेकर किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं करेगी।

कर्मचारियों में जगी राहत की उम्मीद

सदन में यह जवाब आने के बाद कर्मचारियों में भी राहत की उम्मीद जगी है। लंबे समय से पेंशन में हो रही देरी को लेकर सवाल उठ रहे थे, लेकिन सरकार ने साफ कर दिया है कि वेतन और पेंशन दोनों नियमित रूप से मिलते रहेंगे और आज सेवानिवृत्त कर्मचारियों के खातों में पेंशन राशि पहुंच जाएगी।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!