Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

मल्लिकार्जुन खड़गे बोले मोदी खतरनाक आदमी, सत्ता से हटा दिया जाना चाहिए, यहां जानें

News Updates Network
By -
0
Mallikarjun Kharge said Modi is a dangerous man, he should be removed from power, know here
मल्लिकार्जुन खड़गे: फोटो

न्यूज अपडेट्स 
दिल्ली, 17 अगस्त। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने रविवार (17 अगस्त 2025) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर उनके स्वतंत्रता दिवस भाषण को लेकर निशाना साधा. खरगे ने उन्हें बहुत खतरनाक आदमी बताते हुए कहा कि पीएम मोदी को सत्ता से हटा दिया जाना चाहिए. उन्होंने आरोप लगाया कि जब तक केंद्र में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेतृत्व वाली सरकार सत्ता में है, संविधान खतरे में है और लोगों के अधिकार सुरक्षित नहीं हैं.

एजेंट की तरह काम कर रहा चुनाव आयोग'

बिहार के सासाराम में 'वोटर अधिकार यात्रा’ की शुरुआत के दौरान एक रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा लोगों के अधिकारों के लिए लड़ती है. उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘जब तक बीजेपी के नेतृत्व वाली सरकार सत्ता में है, संविधान खतरे में है और लोगों के अधिकार सुरक्षित नहीं हैं. वे वोट का अधिकार छीनने की कोशिश कर रहे हैं. निर्वाचन आयोग मोदी सरकार के एजेंट की तरह काम कर रहा है.’’

खरगे का आरएसएस पर निशाना

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की तारीफ की और कहा कि वह पिछले 100 साल से देश की सेवा कर रहा है, लेकिन इस संगठन ने अंग्रेजों के साथ काम किया. उन्होंने उन लोगों का समर्थन किया जो भारत की आजादी के खिलाफ थे. कांग्रेस हमेशा लोगों के अधिकारों के लिए लड़ी है और आगे भी लड़ती रहेगी.’’ खरगे ने दावा किया कि आगामी विधानसभा चुनाव में राज्य की राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) सरकार को जनता उखाड़ फेंकेगी.

कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने कहा, "चुनाव आयोग मोदी सरकार का एजेंट बन गया है. मोदी सरकार 2023 में एक कानून लेकर आई. इस कानून के तहत चुनाव आयोग के चेयरमैन या मेंबर कोई गड़बड़ करें तो भी उन पर FIR या क्रिमिनल केस नहीं किया जा सकता. मतलब सरकार ने 2023 में तैयारी की और 2024 में धोखाधड़ी की. इन लोगों ने वोट चोरी की है इसलिए हमें इन चोरों को हटाना है."

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!