Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

हिमाचल पुलिस की बंपर भर्ती, भरे जाएंगे कांस्टेबल के पद, यहां जानें पूरा शेड्यूल

News Updates Network
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
शिमला, 20 अगस्त। हिमाचल प्रदेश पुलिस में सेवाएं देने के इच्छुक लोगों के लिए राहत भरी खबर है। हिमाचल प्रदेश पुलिस में बंपर भर्ती निकली है- जिसके तहत पुलिस कांस्टेबल के पद भरे जाएंगे। इच्छुक उम्मीदवारों के लिए कुछ शर्तें भी रखी गई हैं।

हिमाचल पुलिस में निकली भर्ती

आपको बता दें कि हिमाचल प्रदेश पूर्व सैनिक निदेशालय ने पुलिस विभाग में 123 कांस्टेबल के रिक्त पदों को भरने के लिए भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए स्क्रीनिंग टेस्ट का शेड्यूल भी जारी कर दिया गया है।

किसके लिए कितनी सीटें आरक्षित?

ध्यान रहे कि इन पदों पर खासतौर से पूर्व सैनिकों को भर्ती किया जाएगा। हिमाचल पूर्व सैनिक निदेशालय ने 123 पदों को भरने के लिए सीटें आरक्षित की हैं। जैसे कि-

सामान्य वर्ग- 74
OBC- 16
अनुसूचित जाति (SC)- 24
अनुसूचित जनजाति (ST)- 9
यह भी पढ़ें : हिमाचल विस में मानसून सत्र का दूसरा दिन- आज इन मुद्दों पर हुई दोनों पक्षों में तीखी नोक-झोंक
क्या रखी गई हैं शर्तें?
इस भर्ती प्रक्रिया में भाग लेने वाले उम्मीदवारों के लिए कुछ शर्तें भी रखी गई हैं। इस भर्ती प्रक्रिया में सिर्फ वही पूर्व सैनिक भाग ले कते हैं- जो कि, 

1 जनवरी, 2022 से लेकर 1 जनवरी, 2024 के बीच सेवानिवृत्त हुए हैं।
शैक्षणिक योग्यता- कम से कम दसवीं पास होना चाहिए।

यहां देखें पूरा शेड्यूल

हिमाचल प्रदेश पूर्व सैनिक निदेशालय द्वारा इस भर्ती के लिए स्क्रीनिंग टेस्ट का शेड्यूल जिलावार जारी किया गया है। सभी जिलों के रोजगार कार्यालयों में ये भर्ती प्रकिया आयोजित की जाएगी। यहां देखें शेड्यूल-

बिलासपुर- 26 अगस्त, 2025 (मंगलवार)
हमीरपुर- 27 अगस्त, 2025 (बुधवार)
ऊना- 28 अगस्त, 2025 (वीरवार)
मंडी- 29 अगस्त, 2025 (शुक्रवार) ( जोगिंद्रनगर, धर्मपुर, गोहर, सरकाघाट और करसोग)
मंडी- 30 अगस्त, 2025 (शनिवार) (नेरचौक, थुनाग और बालीचौकी)
सोलन-1 सितंबर, 2025 (सोमवार)
कांगड़ा- 2 सितंबर, 2025 (मंगलवार) (धर्मशाला, कांगड़ा, देहरा, पालमपुर, नूरपुर, बैजनाथ, बड़ोह और ज्वाली)
कांगड़ा- 5 सितंबर, 2025 (शुक्रवार) (फतेहपुर, कोटला, नगरोटा सूरियां, ज्वालामुखी, कसवाड़, नगरोटा बगवां, इंदौरा और लंबागांव)
सिरमौर- 6 सितंबर, 2025 (शनिवार)
चंबा- 8 सितंबर, 2025 (सोमवार)
शिमला- 9 सितंबर, 2025 (मंगलवार)
कुल्लू- 10 सितंबर, 2025 (बुधवार)
किन्नौर- 10 सितंबर, 2025 (बुधवार)
लाहौल-स्पीति- 10 सितंबर, 2025 (बुधवार)

निदेशालय के अनुसार, अगर मौसम खराब होने और सड़कों के बंद होने जैसी परिस्थितयों के कारण कोई उम्मीदवार निर्धारित स्थान या समय पर नहीं पहुंच पाता है तो उसे एक और मौका दिया जाएगा। ऐसे उम्मदीवारों के लिए 11 सितंबर, 2025 (वीरवार) को अलग से साक्षात्कार आयोजित किया जाएगा। हालांकि, इसके लिए उम्मदीवारों के पास संबंधित क्षेत्र के तहसीलदार या SDM का प्रमाण पत्र होना चाहिए।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!