Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

हिमाचल : HRTC कर्मचारियों-पेंशनरों को जल्द मिलेगा मेडिकल क्लेम, लाखों रुपए की देनदारी है लंबित

News Updates Network
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
शिमला, 26 अगस्त। एचआरटीसी में कर्मचारियों और पेंशनरों के लंबित मेडिकल बिलों का भुगतान कर दिया जाएगा। कुछ दिनों में इसकी अदायगी की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। 

ड्राइवर यूनियन के अध्यक्ष मान सिंह ठाकुर ने सोमवार सुबह एमडी एचआरटीसी डा. निपुण जिंदल से मुलाकात की और उनसे इस मामले पर चर्चा की। उन्होंने आश्वासन दिया गया है कि कुछ दिनों में अदायगी कर दी जाएगी।

कर्मचारियों की लाखों रुपए की देनदारी लंबित पड़ी है और लंबे समय से मांग की जा रही है। यहां बता दें कि एचआरटीसी जल्दी ही 150 करोड़ का लोन लेने जा रही है, जिससे वह कर्मचारियों व पेंशनरों की देनदारी को चुकता करेगी। अभी कर्मचारियों को नाइट ओवरटाइम की राशि भी दी जानी है। 

उसे लेकर भी आश्वासन दिया गया है कि जल्दी ही उसकी किस्त जारी कर देंगे। वित्तीय मांगों के कई और भी मामले लंबित हैं। फिलहाल मेडिकल बिलों की अदायगी होने से इन वर्गों को बड़ी राहत मिलेगी। अब देखना होगा कि कब तक पैसा खाते में आता है।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!