Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

कांग्रेस विधायक दल की बैठक शुरू, शिमला में आज बड़ी रैली की गूंज, संगठन को लेकर चर्चा, यहां जानें

News Updates Network
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
शिमला, 22 अगस्त। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में आज एक बड़ी रैली की गूंज सुनने को मिलेगी। कांग्रेस आज 'वोट चोर, गद्दी छोड़' अभियान के बैनर तले रैली करने वाली है। वहीं CM सुक्खू ने पीटरहॉफ में कांग्रेस विधायक दल की बैठक बुलाई है।

विधायक दल की बैठक शुरू

हिमाचल कांग्रेस 22 अगस्त से 7 सितंबर तक 'वोट चोर, गद्दी छोड़' अभियान चलाने वाली है। इसी अभियान के बारे में चर्चा करने को लेकर विधायक दल की मीटिंग बुलाई गई है। इस बैठक में प्रदेश कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल भी हिस्सा ले रहीं हैं।

अभियान पर होगी विस्तृत चर्चा

विधायक दल की मीटिंग में सभी मंत्री, विधायक, 2022 के विधानसभा चुनाव में पार्टी प्रत्याशी व कांग्रेस के सभी पूर्व पदाधिकारियों को इस अभियान को लेकर निर्देश दिए जाएंगे। मीटिंग में इस अभियान पर विस्तृत चर्चा होगी।

वोट चुराकर लोकतंत्र की हत्या

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने बताया कि इस अभियान के जरिए जनता को बताया जाएगा कि कैसे जनता के वोट चुराकर लोकतंत्र की हत्या की गई है। आगे उन्होंने कहा कि BJP ने इलेक्शन कमीशन के साथ मिलकर जनता के वोट चुराए हैं।

15 सितंबर से हस्ताक्षर अभियान

AICC के निर्देश पर ये अभियान आज से शुरू हो जाएगा। इसके तहत ब्लॉक, जिला और राज्य स्तर पर रैलियां की जाएंगी। इसके बाद 15 सितंबर से देशभर में हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा जो 15 अक्तूबर तक चलेगा।

जनता को समझाने की कोशिश

विधानसभा के मॉनसून सत्र के बीच कांग्रेस का 'वोट चोर, गद्दी छोड़' अभियान शुरू हो रहा है। इसमें मुख्यमंत्री से लेकर पार्टी कार्यकारिणी के सभी लोग हिस्सा लेंगे। कांग्रेस इस रैली के जरिए जनता को ये बताने और समझाने की कोशिश करेगी कि कैसे उनका वोट चुराया गया है।

संगठन को लेकर होगी चर्चा

बता दें कि 23 अगस्त को सुबह 10 बजे रजनी पाटिल प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, PCC अध्यक्ष प्रतिभा सिंह व PCC के अन्य पूर्व नेताओं से अलग-अलग पार्टी संगठन को लेकर भी चर्चा करेंगी। इसके बाद वे दिल्ली जाकर रिपोर्ट देंगी।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!