Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

बिलासपुर: निजी बस ऑपरेटरों ने कार्यकारिणी के खिलाफ खोला मोर्चा, चुनाव करवाने का किया ऐलान, यहां जानें

News Updates Network
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
बिलासपुर, 29 अगस्त। बिलासपुर में निजी बस आपरेटरों ने पूर्व प्रधान अनिल मिंटू की अगुवाई में वर्तमान कार्यकारिणी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है तथा चार सिंतबर को चुनाव  करवाने का ऐलान कर दिया है। इन बस आपरेटरों ने वर्तमान कार्यकारिणी पर हितों की अनदेखा करने व निष्क्रियता का आरोप लगाया है। बल्कि आरटीओ कार्यालय पर चहेते लोगों को तवज्जो देने का आरोप लगाया हैै।  

पत्रकारों को संबोधित करते हुए निजी बस आपरेटर यूनियन के पूर्व प्रधान अनिल मिंटू ने कहा कि चार सितंबर को निजी बस आपरेटर यूनियन की आम सभा  आयोजित की जाएगी। इस दौरान कार्यकारीणी को लेकर चुनाव प्रक्रिया अपनाई जाएगी। उन्होने आरोप लगाते हुए कहा कि वर्तमान में निजी बस ऑपरेटर की समस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा है और वर्तमान की यूनियन पूरी तरह से निष्क्रिय साबित हो रही है। वहीं, ऑपरेटरो की समस्याओं के समाधान को लेकर कोई भी उचित कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। जिसके चलते ऑपरेटर में भारी रोष  व्याप्त है। 

अनिल मिंटू ने कहा कि आरटीओ द्धारा बस आपरेटरों की सुविधा के लिए व्सटवैप ग्रुप बनाया गया है। जिसके भी केवल चुनिंदा बस आपरेटरों को शामिल किया गया है। जिससे अधिकांश आपरेटरों को मुश्किल झेलनी पड़ती है। इसके अलावा अभी भी समय सारिणी के मामलें भी नहीं सुलझ पाए हैं। 

उन्होंने कहा कि आम सभा बुलाने को लेकर यह निर्णय ऑपरेटरो ने सर्वसम्मति से लिया है। उन्होंने कहा है कि जल्द ही नई कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। ताकि निजी बस ऑपरेटर की समस्याओं का समाधान हो सके।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!