Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

हिमाचल: गेस्ट हाउस में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़, एक लड़की को किया रेस्क्यू, संचालक अरेस्ट

News Updates Network
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
शिमला, 30 अगस्त। रोहड़ू पुलिस ने यहां चल रहे एक निजी गैस्ट हाऊस में देह व्यापार का भंडाफोड़ करते हुए संचालक को धर दबोचा है। जानकारी के अनुसार उक्त गैस्ट हाऊस में लंबे समय से यह अवैध कार्य चल रहा था। 

शुक्रवार को एसएचओ रोहड़ू अमित शर्मा की अगुवाई में एक टीम गठित कर गैस्ट हाऊस पर कार्रवाई करते हुए छापा मारा।

डीएसपी रोहड़ू प्रणव चौहान ने बताया कि गैस्ट हाऊस में छापामारी करने गई पुलिस टीम ने मौके से बलवंत कोटिया निवासी गांव पगास डाकघर खंगटेडी तहसील रोहड़ू को गिरफ्तार किया है। वहीं गैस्ट हाऊस से पुलिस ने पंजाब की रहने वाली एक लड़की को रैस्क्यू कर लिया है। 

उन्होंने कहा कि पुलिस ने लड़की को रैस्क्यू करने के बाद परामर्श केंद्र भेज दिया है। डीएसपी रोहड़ू प्रणव चौहान ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!