Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

बिलासपुर: खेलते खेलते बच्चे की आंख में घुसी पेंसिल, गंभीर गलत में IGMC रेफर

News Updates Network
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
बिलासपुर, 25 अगस्त। हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के झंडूता उपमंडल के बैहरन गांव में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। 

जानकारी के अनुसार बैहरन निवासी बलदेव सिंह का 8 वर्षीय पोता गौरव कौंडल स्कूल से घर लौटने के बाद खेल रहा था। इसी दौरान गाँव के ही एक बच्चे के हाथ से लकड़ी की कच्ची पेंसिल उसकी बाईं आँख में लग गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। चोट लगते ही गौरव दर्द से कराह उठा और उसकी आँख से खून बहने लगा। 

परिजनों ने तुरंत उसे घुमारवीं अस्पताल पहुँचाया, जहाँ से डॉक्टरों ने उसे बिलासपुर क्षेत्रीय अस्पताल रेफर किया। बिलासपुर अस्पताल के डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद चोट की गंभीरता को देखते हुए गौरव को IGMC शिमला रेफर कर दिया, जहाँ फिलहाल उसका इलाज चल रहा है।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। डीएसपी बिलासपुर मदन धीमान ने पुष्टि करते हुए बताया कि झंडूता थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है और पुलिस मामले के कारणों की छानबीन कर रही है। यह घटना बच्चों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े करती है और अभिभावकों को अधिक सतर्क रहने की सीख देती है।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!