न्यूज अपडेट्स
बिलासपुर, 24 अगस्त। (अनिल) उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार ने जानकारी दी कि राष्ट्रीय राजमार्ग-21 (किरतपुर–नेरचौक फोरलेन) में मेहला के समीप भूस्खलन के कारण सड़क अवरुद्ध हो गई है।
उन्होंने नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) के अधिकारियों को तत्काल इसे ठीक करने और यातायात सुचारू करने के निर्देश जारी किए हैं।
उन्होंने बताया कि फोरलेन को दो से तीन घंटे में यातायात के लिए सुचारू कर दिया जाएगा। इस दौरान यातायात को पुराने राष्ट्रीय राजमार्ग से चलाया जाएगा। इसके लिए पर्याप्त मशीनरी और कर्मियों की व्यवस्था की गई है।