Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

बिलासपुर: हरिद्वार जा रही HRTC बस समय पर नहीं पहुंची बस अड्डे, यात्री करते रहे आधा घंटा इंतजार, यहां जानें

News Updates Network
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
बिलासपुर, 20 अगस्त। (अनिल) बिलासपुर डिपो (Bilaspur Depot) की बसें समय से रूटों पर नहीं चल पा रही हैं, जिससे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। HRTC की बसें हिमाचल (Himachal) की भाग्य रेखाएं कहलाती हैं और आमतौर पर समय पर चलने के लिए जानी जाती हैं, लेकिन बिलासपुर डिपो का प्रबंधन बसों को समय पर भेजने में नाकाम साबित हो रहा है। निगम मुख्यालय ने समय पर बसों को रूटों पर भेजने के निर्देश दिए हैं, लेकिन लगता है कि बिलासपुर डिपो प्रबंधन इसे अमल में नहीं ला पा रहा है। 

वहीं, एक मामला सामने आया है जहां सरकाघाट से हरिद्वार जा रही बस बिलासपुर से आधा घंटा देरी से रवाना हुई। इस बस का बिलासपुर से हरिद्वार (Haridwar) के लिए चलने का समय 5:30 PM था। हैरानी की बात यह है कि जो बस सरकाघाट से बिलासपुर तक समय पर पहुंची, वहीं दूसरी ओर जो बस बिलासपुर से हरिद्वार के लिए जानी थी, वह वर्कशॉप से बस अड्डे में समय पर नहीं पहुंची, आपको बता दें बस अड्डा और वर्कशॉप की दूरी मात्र 2 किलोमीटर है। इस कुप्रबंधन के कारण यात्रियों को और इंतजार करना पड़ा।

ग्रामीण रूटों पर भी समस्याएं

ग्रामीण रूटों पर भी बसें देरी से चल रही हैं। यात्री बस अड्डे में बसों का इंतजार करते रहते हैं, लेकिन बसें तय समय के बाद ही रवाना हो पाती हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में परिवहन का मुख्य साधन HRTC की बसें ही हैं, और समय पर न चलने से यात्रियों को परेशानी हो रही है।

रक्षा बंधन से एक दिन पहले बस बंद

रक्षा बंधन के एक दिन पहले बिलासपुर प्रबंधन ने बिना सूचना दिए मनमर्जी से ग्रामीण रूट पर बस को बंद कर दिया। बिलासपुर से घट्टू के लिए शाम 5:30 बजे जाने वाली बस को बंद कर दिया गया, जिससे यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इस मामले की शिकायत उपायुक्त बिलासपुर को भेजी गई है।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!