Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

बिलासपुर: तिरपाल से ढके टैंपो में 18 भैंसें, नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने पकड़ा, चालक के खिलाफ मामला दर्ज

News Updates Network
By -
0
Bilaspur: 18 buffaloes in a tempo covered with tarpaulin, caught by police during blockade, case registered against the driver
स्वारघाट पुलिस ने पकड़ा टैंपो: फोटो

न्यूज अपडेट्स 
बिलासपुर, 19 अगस्त। पिछले माह उपमंडल स्वारघाट में गोवंशीय तस्करी का मामला अभी तक पूरी तरह से सुलझा नहीं है। वहीं सोमवार देर रात पुलिस ने कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन में टनल नंबर थापना में पशु तस्करी का एक और मामला सामने आया है। सुंदरनगर से पंजाब की ओर एक ट्रक में 18 भेंसे व उनके कट्टे पकड़े हैं। ट्रक में पशुओं को ठूंस ठूंस कर भरा हुुआ था। पुलिस ने ट्रक चालक शुकरदीन (32) निवासी गांव जमसाई डाकघर व तहसील सरकाघाट जिला मंडी को गिरफ्तार करके उसके खिलाफ पशु क्रुरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

जानकारी के अनुसार गत सोमवार देर रात थाना स्वारघाट की टीम ने फोरलेन के टनल नंबर 2 थापना के पास नाका लगाया हुआ था और आने-जाने वाले वाहनों की चैकिंग की जा रही थी। इस दौरान एक टैंपो नंबर एचपी-65-4378 आया, जिसके ऊपर तिरपाल लगी हुई थी। चालक से जब पूछताछ की जा रही थी तो अंदर से पशुओं की मौजूदगी की आवाजें आईं। पुलिस ने तरपाल हटाकर जब देखा तो उसके नौ भेंस और नौ उनके बच्चे यानि कट्टे भरे हुए थे। टैंपो में इस कदर भैंसों को भरा गया था भीड़ के कारण उनके मुंह से झाग निकल रहा था। चालक से पूछताछ में बताया है कि उनके सुंदरनगर से ही इन्हें लिया था, लेकिन अभी तक यह बात पता नहीं चली है कि उसने इनकी सप्लाई कहां देनी थी।

यहां बता दें कि 23 जुलाई को स्वारघाट में एक्साइज और पुलिस टीम ने पेट्राेल व डीजल ढुलाई वाले ट्रक में गाेवंशीय तस्करी का मामला पकड़ा था, इस ट्रक में नौ गाय व बैल पंजाब से भरकर हिमाचल में लाए जा रहे थे। इस मामले का मुख्य आरोपित एवं ट्रक मालिक पुलिस ने गिरफ्तार किया था, जबकि उसका सह चालक अभी तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। सहारनपुर निवासी आरोपित से पूछताछ में उनके बताया था कि वह इस गोवंश को लेह की ओर ले जा रहा था। उधर डीएसपी बिलासपुर मदन धीमान ने बताया कि पशु तस्करी के मामले के पकड़े गए आरोपित से अभी पूछताछ चल रही है।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!