न्यूज अपडेट्स
बिलासपुर, 03 जुलाई। पूर्व विधायक बंबर ठाकुर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है, जिसमें उन पर प्रशासनिक अधिकारियों के साथ धक्का-मुक्की और बिना अनुमति प्रदर्शन करने का आरोप है।
एएसपी शिव चौधरी की शिकायत के आधार पर यह मामला दर्ज हुआ है। आरोप है कि पूर्व विधायक ने प्रदर्शन के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों के साथ धक्का-मुक्की की और बिना अनुमति प्रदर्शन किया, जिससे केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा की सुरक्षा को खतरा हो सकता था।
आपको बता दें कि पूर्व विधायक बंबर ठाकुर पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोप है कि उन्होंने बिना अनुमति प्रदर्शन किया और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ धक्का-मुक्की की। इससे केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा की सुरक्षा को खतरा हो सकता था, जिन्हें जैड प्लस सिक्योरिटी मिली हुई है।
एएसपी शिव चौधरी ने शिकायत में कहा है कि पूर्व विधायक को नीचे के रास्ते से उपायुक्त कार्यालय जाने का आग्रह किया गया था, लेकिन उन्होंने इसका पालन नहीं किया। इससे कार्यकर्ताओं के आमने-सामने आने से जैड प्लस सिक्योरिटी धारक जगत प्रकाश नड्डा की जान को खतरा हो सकता था।