कोरोना की दस्तक - वायरस से महिला की हुई मौत, दो अन्य आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट

News Updates Network
0
न्यूज अपडेट्स 
इंदौर (MP) । कोरोना का नाम सुनते ही लोगों में दहशत का माहौल बन जाता है। वहीं लोगों को लॉकडाउन के वो दिन याद आ जाते हैं। जिनमें लोग अपने आसपड़ोस के लोगों से भी दूर हो जाते थे। हिमाचल प्रदेश सहित देश दुनिया में कोरोना वायरस ने भयंकर तबाही मचाई थी। कोरोना वायरस ने लाखों लोगों की जिंदगी छीन ली थी। हालांकि 2022 में कोरोना वायरस लगभग पूरी तरह से खत्म हो गया था। लेकिन अब तीन साल बाद एक बार फिर कोरोना वायरस ने दस्तक दे दी है। कोरोना वायरस से एक महिला की मौत हो गई है। वहीं एक अन्य युवक अस्पताल में भर्ती है।

इंदौर में कोरोना से महिला की मौत

कोरोना वायरस की यह दस्तक मध्य प्रदेश के इंदौर में हुई है। इंदौर के एक निजी अस्पताल में महिला की कोरोना वायरस से मौत हो गई है। कोरोना से महिला की मौत के बाद हर तरफ हड़कंप मच गया। स्वास्थ्य विभाग से लेकर प्रशासन भी महिला की मौत के बाद अलर्ट मोड़ में आ गया। महिला के अलावा एक युवक भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। जिसका निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है।

पेट दर्द की शिकायत पर अस्पताल आई थी महिला

दरअसल महिला पेट दर्द की शिकायत लेकर अस्पताल में भर्ती हुई थी। महिला का किडनी से संबंधित बीमारी का उपचार किया जा रहा था। इसी बीच महिला का कोरोना टेस्ट किया गया। जिसमें महिला पॉजिटिव पाई गई। इसी बीच बीते रोज सोमवार को महिला की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। महिला की मौत से अस्पताल में हड़कंप मच गया। महिला के अलावा दो अन्य कोरोना पॉजिटिव मरीज भी सामने आए हैं।

कोविड पॉजिटिव युवक आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट

दोनों ही कोरोना मरीज इंदौर में संक्रमित पाए गए हैं। इनमें एक युवक है जबकि, दूसरी बुजुर्ग महिला है। दोनों को एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया था। दोनों को अलग.अलग बीमारियां हैं। इनमें से एक कोरोना पॉजिटिव महिला जो कई अन्य बीमारियों से ग्रसित थी। उसकी इलाज के दौरान सोमवार को मौत हो गई। जबकि युवक का इलाज चल रहा है। युवक मूल रूप से देवास का रहने वाला है। कोविड पॉजिटिव युवक को आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट किया गया है।

दोनों मरीजों की कांट्रैक्ट हिस्ट्री खंगाल रहा प्रशासन

एक साथ दो लोगों के करोनो पॉजिटिव पाए जाने से स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। इंदौर के मुख्य स्वास्थ्य एवं चिकित्सा अधिकारी ने देवास स्वास्थ्य विभाग को इस बारे में जानकारी भेज कर मरीजों की कांट्रैक्ट ट्रेसिंग के निर्देश दिए हैं। स्वास्थ्य विभाग युवक के परिवार के लोगों के सैंपल लेगा।

हिमाचल में भी पैर पसार सकता है कोरोना

बता दें कि हालांकि यह मामला मध्य प्रदेश के इंदौर का है, और इसका हिमाचल से कोई लेना देना नहीं है। लेकिन अगर दोनों मरीजों में से कोई भी पिछले दिनों हिमाचल में आया होगा, या यहां रहा होगा तो फिर हिमाचल में भी इस बीमारी के फैलने की आशंका बढ़ जाएगी। अब देखना यह है कि इन दोनों मरीजों की कांट्रैक्ट ट्रेसिंग में क्या कुछ सामने निकल कर आता है।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Ok, Go it!
To Top