Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

हिमाचल: रमेश धवाला ने बनाई नई पार्टी, भाजपा के लिए होगी चुनौती, जानें पूरा मामला

News Updates Network
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश की राजनीति में बड़ा उलटफेर हुआ है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नाराज नेता और पूर्व मंत्री रमेश चंद धवाला ने ‘असली BJP’ नामक नई पार्टी बनाने की घोषणा कर दी है। देहरा में शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान इस नए राजनीतिक संगठन का ऐलान किया गया। इस मौके पर “मोदी जिंदाबाद” और “भाजपा जिंदाबाद” के नारे भी लगे, जिससे यह स्पष्ट संकेत मिलता है कि धवाला की नाराजगी पार्टी नेतृत्व से है, न कि भाजपा की विचारधारा से।

धवाला ने कहा कि मार्च के तीसरे सप्ताह तक ज्वालाजी में प्रदेश स्तरीय संगठन तैयार कर लिया जाएगा। साथ ही उन्होंने हरिपुर और ढलियारा मंडल में समानांतर संगठन के अध्यक्ष और कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है।

रमेश धवाला ने आरोप लगाया कि भाजपा के कुछ नेता संगठन को हाईजैक कर रहे हैं और समर्पित कार्यकर्ताओं को दरकिनार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि उन्होंने पार्टी के लिए वर्षों तक मेहनत की, लेकिन अब नेतृत्व उन्हें और अन्य वरिष्ठ नेताओं को नजरअंदाज कर रहा है।

धवाला की नाराजगी की मुख्य वजह पूर्व निर्दलीय विधायक होशियार सिंह की भाजपा में एंट्री मानी जा रही है। उनका कहना है कि भाजपा का शीर्ष नेतृत्व पुराने और समर्पित नेताओं की अनदेखी कर रहा है, जिससे पार्टी कमजोर हो रही है।

भाजपा के लिए नई चुनौती

रमेश धवाला ने स्पष्ट किया कि वे अन्य विधानसभा क्षेत्रों में भी भाजपा के असंतुष्ट नेताओं के साथ बैठक करेंगे और वहां समानांतर संगठन तैयार करेंगे। इस घटनाक्रम के बाद हिमाचल भाजपा में भारी उथल-पुथल मच गई है। कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता इस पूरे मामले पर नजर बनाए हुए हैं।

भाजपा की ओर से अब तक इस पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है, लेकिन पार्टी के लिए यह एक गंभीर चुनौती बन सकती है, खासकर आगामी विधानसभा और लोकसभा चुनावों को देखते हुए।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!