Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

चंडीगढ़ से मनाली का सफर आज से महंगा, टकोली में टोल प्लाजा हुआ शुरू, जानिए कितना लगेगा टोल

News Updates Network
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
कुल्लू। चंडीगढ़ से मनाली का सफर 27 जनवरी से महंगा होने वाला है, क्योंकि टकोली टोल प्लाजा फिर से शुरू किया जा रहा है। इसके साथ ही, डोहलूनाला (रायसन) टोल बैरियर को भी जल्द शुरू किए जाने की संभावना है। वर्ष 2023 में प्राकृतिक आपदा के कारण इन दोनों टोल बैरियर्स को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया था। अब करीब 18 महीने बाद टकोली टोल प्लाजा चालू किया जा रहा है।चंडीगढ़ – मनाली सड़क पर मौरा के बाद दूसरा महंगा टकोली टोल प्लाजा है।

हालांकि, राहत की बात यह है कि टोल शुल्क में मामूली कटौती की गई है। कार, जीप और वैन के लिए अब एकतरफा शुल्क ₹105 होगा, जो पहले ₹110 था। ट्रक और बस (2 एक्सल) के लिए पहले ₹380 लिया जाता था, जिसे घटाकर ₹360 कर दिया गया है। 3 एक्सल कमर्शियल वाहनों के लिए शुल्क ₹415 से घटाकर ₹395 कर दिया गया है। मिनी बस के लिए यह शुल्क ₹180 से घटाकर ₹170 किया गया है, जबकि ओवरसाइज वाहनों (7 एक्सल या उससे अधिक) के लिए पहले ₹725 लिया जाता था, जो अब ₹690 होगा।

इस बीच, मंडी से मनाली तक फोरलेन सड़क का निर्माण कार्य कई स्थानों पर अभी भी अधूरा है। मंडी से पंडोह और औट तक के क्षेत्रों में निर्माण कार्य जारी है। पंडोह नवोदय स्कूल से कैंची मोड़ तक सड़क निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ है। औट के संदली मोड़ से थलौट तक सड़क मार्ग एकतरफा ही है। थलौट गांव में आई दरारों के कारण फोरलेन की दूसरी लाइन तैयार नहीं हो पाई है।

थलौट और पनारसा के बीच व्यास नदी में बहे फोरलेन के हिस्सों को ठीक करने का कार्य भी अभी अधूरा है। ऐसे में यात्रियों को टोल शुल्क में कमी का फायदा तो मिलेगा, लेकिन अधूरी सड़क के कारण उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!