Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

सुधीर शर्मा का तंज - CM सुक्खू कांगड़ा प्रवास पर आए, सुरक्षा मेरी बढ़ा दी, डेढ़ घंटा चली तहकीकात

News Updates Network
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और कांग्रेस से बगावत कर भाजपा में गए धर्मशाला के भाजपा विधायक सुधीर शर्मा के बीच छत्तीस का आंकड़ा है। सीएम सुक्खू कई बार कह चुके हैं कि सुधीर शर्मा ने पार्टी बदलने के लिए नोट भर भर कर बैग लिए। वहीं सुधीर शर्मा भी आए दिन सीएम सुक्खू पर जुबानी हमला करने से नहीं चूकते हैं।

कांगड़ा सीएम पहुंचे, सुरक्षा मेरी बढ़ा दी

अब जब सीएम सुक्खू आज ही कांगड़ा प्रवास पर धर्मशाला पहुंचे हैं। जिस पर भी धर्मशाला के भाजपा विधायक सुधीर शर्मा ने तंज कसा है। सुधीर शर्मा ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो अपलोड कर लिखा है। "मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू कांगड़ा प्रवास पर आ रहे हैं... और सुरक्षा मेरी चाक चौबंद कर दी है। उन्होंने आगे लिखा है कि "इनको इतना खतरा बढ़ जाएगा.. यह नहीं सोचा था"। तकरीबन डेढ़ घंटा तहकीकात चली।

सुधीर शर्मा ने शेयर किया वीडियो

दरअसल उनके द्वारा शेयर किए गए वीडियो में एक पुलिस की गाड़ी खड़ी है, जिसमें से कुछ पुलिस कर्मचारी वहीं पर आसपास खड़े हैं। जिसको लेकर ही सुधीर शर्मा ने तंज कसा है। कि सीएम सुक्खू कांगड़ा प्रवास पर आए हैं तो उनकी सुरक्षा क्यों चाक चौबंद की गई है। पुलिस की टीम क्यों डेढ़ घंटा यहां तहकीकात करती रही।

जासूसी के भी लगा चुके हैं आरोप

दरअसल ऐसा पहली बार नहीं हुआ है, जब सुधीर शर्मा ने उनकी जासूसी करने और उनपर पुलिस का पहरा बैठाने के आरोप लगाए हैं। इससे पहले भी जब वह कांग्रेस छोड़ कर भाजपा में गए थे और उपचुनाव में उन्हें भाजपा का टिकट मिला था, उस समय भी उन्होंने सीएम सुक्खू पर उनकी जासूसी के आरोप लगाए थे। उनका कहना था कि उनके घर आने जाने वालों पर सीएम सुक्खू नजर रख रहे हैं।

बता दें कि सुधीर शर्मा 2022 के विधानसभा चुनाव में धर्मशाला से कांग्रेस के विधायक बने थे। लेकिन उन्हें मंत्री पद नहीं मिला। जिससे वह काफी नाराज थे। वह कई बार अपनी नाराजगी जाहिर भी कर चुके थे। लेकिन जब उन्हें तरजीह नहीं दी गई तो उन्होंने फरवरी में हुए राज्यसभा चुनाव के दौरान क्रॉस वोटिंग कर भाजपा के उम्मीदवार को वोट डाला और उसके बाद कांग्रेस छोड़ कर भाजपा ज्वाइन कर ली। उसके बाद उपचुनाव में एक बार फिर भाजपा की टिकट पर चुनाव लड़ा और दोबारा धर्मशाला से भाजपा के विधायक बन गए। उसके बाद से लगातार सुधीर शर्मा और सीएम सुक्खू के बीच तगड़ा जुबानी हमला चला हुआ है।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!