हिमाचल: महिला के साथ हुई ठगी, रेस्टोरेंट में काम कर रहा युवक गहने और पैसे लेकर फरार, जानें पूरा मामला

News Updates Network
0
न्यूज अपडेट्स 
सोलन। हिमाचल प्रदेश के भोले-भाले लोग आए दिन ठगों का शिकार हो रहे हैं। शातिर नए-नए तरीके अपना कर लोगों से ठगी करे रहे हैं। ताजा मामला हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले से सामने आया है। यहां एक महिला को शातिर युवक ने 15 लाख रुपए का चूना लगा दिया है।

महिला के साथ हुई धोखाधड़ी

पीड़िता ने मामले की शिकायत सोलन पुलिस में दर्ज करवाई है। महिला ने उसके रेस्टोरेंट में काम करने वाले युवक के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज करवाया है।

रेस्टोरेंट में काम करता था युवक

पीड़िता ने बताया कि वो सोलन के बाईपास रोड कथेड़ की रहने वाली है। उसके मकान की धरातल मंजिल में उसने एक रेस्टोरेंट खोला हुआ है। जिसमें गुजरात का रहने वाला विकास शर्मा काम करता था। जून 2022 में विकास शर्मा ने उसे पैसे इन्वेस्ट करने के लिए कहा। उसने यकीन दिलाया कि उनके पैसे कहीं नहीं जाएंगे और अच्छे-खासे रिटर्न के साथ वापस मिल जाएंगे।

युवक की बातों में फंसी महिला

पीड़िता ने बताया कि वो उसकी बातों में फंस चुकी थी। विकास ने उसे एक मोबाइल फोन दिया- जिसमें दो सिम पड़ी हुई थी। एक सिम रेस्टोरेंट के नाम पर थी और दूसरी सिम विकास के नाम थी। इन दोनों सिम को विकास की ऑप्रेट करता था।

15 लाख रुपए का घोटाला

पीड़िता ने बताया कि विकास ने जबरदस्ती उसकी कुछ ज्वेलरी मुथूट फाइनांस में जमा करवाई। इसके बाद उसने कुछ पैसे भी ट्रांसफर किए। ऐसा करते-करते विकास ने उससे करीब 15 लाख रुपए लगवा दिए। फिर अचानक एक दिन किसी को कुछ बताए बिना भाग गया।

मामले की पुष्टि करते हुए SP सोलन गौरव सिंह ने बताया कि महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस टीम ने अभियोग अधीन धारा 406, 420 और 120(B) के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Ok, Go it!
To Top