Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

हिमाचल: लोग हो रहे सतर्क - सड़क दुर्घटनाओं में दर्ज की गई गिरावट, यातायात नियमों का पालन करने की अपील

News Updates Network
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
शिमला। सड़क सुरक्षा और यातायात प्रबंधन के प्रति राज्य सरकार के ठोस प्रयासों के परिणामस्वरूप वर्ष 2024 के दौरान राज्य में सड़क दुर्घटनाओं और मृत्यु दर में उल्लेखनीय कमी आई है। वर्ष 2023 की तुलना में हिमाचल प्रदेश में सड़क दुर्घटनाओं में 6.48 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है। वर्ष 2024 में 2107 सड़क दुर्घटनाएं दर्ज की गईं, जबकि वर्ष 2023 में 2253 सड़क दुर्घटनाएं दर्ज की गईं थी। सड़क दुर्घटनाओं के कारण होने वाली मृत्यु दर में भी कमी दर्ज हुई है। विभिन्न सड़क दुर्घटनाओं में वर्ष 2024 में 806 लोगों की मृत्यु हुई, जबकि वर्ष 2023 में 892 लोगों की मृत्यु हुई थी। वर्ष 2023 में सड़क दुर्घटनाओं में 3449 लोग घायल हुए जबकि वर्ष 2024 में 3290 लोग विभिन्न सड़क दुर्घटनाओं में घायल हुए हैं। 

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं और इनसे होने वाली मृत्य दर में कमी प्रदेश सरकार, कानून प्रवर्तन एजेंसियों और नागरिकों के सामूहिक प्रयासों का प्रमाण है। पिछले दो वर्षों में राज्य सरकार ने लोगों के  बहुमूल्य जीवन को बचाने के लिए अनेक सकारात्मक पहल की हैं।

वर्तमान राज्य सरकार ने जिम्मेदार वाहन चालन, सड़कों के बुनियादी ढांचे में सुधार और दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में सुरक्षा उपायों को सुनिश्चित करने के लिए जागरूकता अभियान शुरू किए हैं। राज्य सरकार के प्रयासों से यातायात नियमों का प्रवर्तन मजबूत हुआ है और दुर्घटना पीड़ितों को समय पर चिकित्सा सहायता आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रणाली भी सुदृढ़ हुई है।

राष्ट्रीय पृष्ठभूमि के संदर्भ में भी राज्य में सड़क दुर्घटनाओं में उल्लेखनीय कमी आई है। वर्ष 2023 में भारत में सड़क दुर्घटनाओं और मृत्यु दर में वृद्धि दर्ज की गई हैं। इस अवधि के दौरान लगभग 1.73 लाख मृत्यु और लगभग 4.63 लाख लोग सड़क दुर्घटनाओं में घायल हुए। वर्ष 2024 के लिए भारत में सड़क दुर्घटनाओं के आधिकारिक आंकड़े अभी जारी नहीं किए गए हैं और बाद में उपलब्ध होने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार के प्रयासों से सड़क दुर्घटनाओं और इसके कारण होने वाली मृत्यु दर में कमी आई हैै। प्रदेश सरकार सड़क सुरक्षा को विशेष प्राथमिकता दे रही है और आने वाले वर्षों में दुर्घटनाओं को और कम करने के लिए निरंतर प्रयास सुनिश्चित किए जाएंगे।

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से यातायात नियमों का पालन करने, तेज गति से वाहन न चलाने और कानून प्रवर्तन एजेंसियों के साथ सहयोग करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि सड़कों को सुरक्षित बनाने के मिशन में जन भागीदारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार मानव जीवन की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है और सड़क सुरक्षा को और बेहतर बनाने के हर संभव प्रयास सुनिश्चित किए जाएंगे। 

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!