न्यूज अपडेट्स
कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में नशा माफिया के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए नूरपुर पुलिस ने फतेहपुर की गोलवा पंचायत में नशा तस्कर नीरज कुमार कोबरा के अवैध घर को ध्वस्त कर सील कर दिया।
आपको बता दें कि 26 अक्टूबर 2023 को नीरज को 50.46 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया गया था। जांच में पता चला कि वह आदतन अपराधी है और ND&PS Act के तहत कई मामलों में संलिप्त है।
राजस्व विभाग की जांच में पाया गया कि नीरज का घर सरकारी जमीन पर अवैध रूप से बना था। 31 दिसंबर 2024 को पुलिस और राजस्व विभाग की टीम ने मिलकर इसे ध्वस्त कर सील कर दिया।
एसपी नूरपुर अशोक रत्न ने कहा कि नशा माफिया के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा। सरकार और पुलिस का उद्देश्य हिमाचल को नशा मुक्त बनाना है।