Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

Traffic Divert: 30 दिसंबर को किसानों का पंजाब बंद का ऐलान, चंडीगढ़ से दिल्ली के लिए देखें डायवर्ट रूट

News Updates Network
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
30 दिसंबर 2024 को किसान संगठनों ने पंजाब बंद का आहवान किया है जिस सम्बन्ध में मार्गो पर यातायात का आवागमन बाधित रहेगा। अंबाला पुलिस ने यात्रियों के लिए रूट डायवर्ट किया है।

दिल्ली से चण्डीगढ़ जाने वाले वाहनों के लिए डायवर्ट किया रूट

दिल्ली, सोनीपत करनाल, कुरुक्षेत्र, उमरी चौक, लाडवा, रादौर, यमुनानगर एन एच 344 ए मुलाना, शहजादपुर, पंचकुला होते हुए चण्डीगढ़ जा सकते है इसी के साथ दिल्ली से चण्डीगढ़ जाने वाले वाहनों के लिए सोनीपत,पानीपत, करनाल,कुरूक्षेत्र,शाहबाद साहा, शहजादपुर, पंचकुला होते हुए भी चण्डीगढ़ जा सकते है।

चण्डीगढ़ से दिल्ली जाने वाले वाहनों के लिए डायवर्ट रूट

पंचकुला, रामगढ़, बरवाला, शहजादपुर, मुलाना राष्ट्रीय राजमार्ग नं0 344 से होकर यमुनानगर, रादौर, लाडवा इन्द्री करनाल,सोनीपत दिल्ली जा सकते हैं इसी के साथ चण्डीगढ़ से दिल्ली जाने वाले वाहन पंचकुला, शहजादपुर, साहा, शाहबाद, पीपली, करनाल से होकर भी दिल्ली जा सकते है। 

अम्बाला से चण्डीगढ़ जाने वाले वाहन अम्बाला छावनी कैपिटल चौक से साहा शहजादपुर ,रामगढ, पंचकुला होते हुए चण्डीगढ़ जा सकते है।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!