Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

चलती कार पर गिरे पत्थर, कार सवार महिला की हुई मौत, दो घायल

News Updates Network
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
मंडी। हिमाचल प्रदेश में दो दिन भारी बर्फबारी के बाद अब लैंडस्लाइड की घटनाएं सामने आने लगी है। ऐसा ही एक मामला हिमाचल के मंडी जिला के चार मील से सामने आया है। यहां सड़क पर गुजर रहे एक वाहन पर पहाड़ी से बड़े बड़े पत्थर आ गिरे हैं। जिससे वाहन में सवार महिला की मौत हो गई है। जबकि दो अन्य घायल हुए हैं।

मंडी में कहां हुआ लैंडस्लाइड

मिली जानकारी के अनुसार चार मील के पास यह दर्दनाक हादसा उस समय पेश आया, जब सड़क से एक हरियाणा नंबर की कार एचआर 45 ई 4591मनाली से वापस लौट रही थी। जब वाहन चार मील के पास पहुंचा, तो अचानक कार के ऊपर पहाड़ी से बड़े बड़े पत्थर आ गिरे।

पत्थर गिरने से कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और कार में सवार एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं वाहन में सवार दो अन्य लोग बुरी तरह से घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि हादसे का शिकार हुए कार सवार मुंबई के रहने वाले थे। ये सभी लोग मनाली घूमने आए थे और वापस मुंबई जा रहे थे, इसी दौरान हादसा हो गया।

कुल्लू से चंडीगढ़ की तरफ जा रही थी कार

बताया जा रहा है कि हरियाणा नंबर की टैक्सी कार कुल्लू से चंडीगढ़ जा रही थी। इसी दौरान आज रविवार दोपहर बाद तीन बजे के आसपास जब वह किरतपुर-मनाली फोरलेन पर 4 मील के पास पहुंची तो अचानक पहाड़ी से गिरा मलबा टैक्सी पर गिर गया। जिसमें एक महिला की मौत हो गई। वहीं स्थानीय लोगों की सहायता से दो घायलों को 108 एम्बुलेंस के माध्यम से जोनल अस्पताल मंडी पहुंचाया गया है जहां उनका उपचार जारी है।

पुलिस मृतक महिला की पहचान में जुटी

हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और महिला के शव को कब्जे में लेकर दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगामी जांच शुरू कर दी है। मृतक महिला की पहचान प्रिया के रूप में हुई है, जिसकी मौके पर ही मौत हो गई। टैक्सी में मौजूद उसके पति और ड्राइवर को चोटें आईं और उन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। गंभीर रूप से घायल ड्राइवर को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है।

क्या बोली एसपी मंडी

मामले की पुष्टि करते हुए एसपी मंडी साक्षी वर्मा ने बताया की हादसे में एक महिला की मौत हो गई है। जबकि 2 लोग घायल हुए है।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!