Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

हिमाचल: नवनिर्वाचित युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष पर जालसाजी और धोखाधड़ी के आरोप, FIR दर्ज

News Updates Network
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
सिरमौर। शुक्रवार रात्रि घोषित युवा कांग्रेस के चुनाव परिणामों में प्रदेश अध्यक्ष पद पर सबसे अधिक वोट हासिल करने वाले छत्तर सिंह विवादों में घिर गए हैं। छत्तर सिंह पर दस्तावेजों के साथ छेड़छाड़ कर अपनी जन्मतिथि बदलने के आरोप में पांवटा साहिब पुलिस थाना में मामला दर्ज हुआ है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

जालसाजी और धोखाधड़ी 

शिकायतकर्ता अखिल ने पुलिस में दर्ज शिकायत में आरोप लगाया है कि छत्तर सिंह, निवासी रोहडू, जिला शिमला ने हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष पद के चुनाव में आयु सीमा (18 से 35 वर्ष) के भीतर आने के लिए अपनी जन्म तिथि में हेरफेर की। अखिल का दावा है कि छत्तर सिंह ने अपनी जन्मतिथि 20-08-1988 से बदलकर 20-08-1989 कर ली। जबकि उनके पंचायत परिवार नकल प्रमाण पत्र और 10वीं के प्रमाण पत्र में जन्मतिथि 20-08-1988 ही दर्ज है। शिकायतकर्ता ने यह भी आरोप लगाया कि सीएमओ पोर्टल पर जाली दस्तावेज पेश किए गए हैं।

पुलिस जांच में जुटी

पांवटा साहिब की डीएसपी अदिति सिंह ने पुष्टि करते हुए बताया कि छत्तर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस जांच में जुट गई है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

सीएमओ की प्रतिक्रिया

सिरमौर के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अजय पाठक ने कहा कि इस मामले की जानकारी मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई है। हालांकि शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। यदि शिकायत दर्ज होती है, तो कानूनी सलाह लेकर उचित कदम उठाए जाएंगे।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!