Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

हमीरपुर : जमीन के लिए पोते ने दादा की कर दी हत्या, दो साल के बाद पकड़ में आया आरोपी

News Updates Network
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
हमीरपुर। हिमाचल के हमीरपुर जिला में अपने ही दादा की हत्या करने वाले पोते को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अब इसे पुलिस की सफलता कहें या कुछ और लेकिन यह हत्या का आरोपी दो साल बाद पुलिस के हाथ लगा है। हमीरपुर पुलिस की पीओ सेल टीम ने इसके पकड़ने में कामयाबी हासिल की है। इसकी जानकारी एसपी हमीरपुर भगत सिंह ने दी है।

पोते ने दादा की डंडे से पीट पीट की थी हत्या

दरअसल 7 नवंबर 2022 को हमीरपुर जिला के लाहलड़ी गांव के अजय कुमार उर्फ गोरा ने अपने ही चचेरे दादा की डंडे से पीट पीट कर हत्या कर दी थी। इतना ही नहीं उसने अपनी चचेरी भाभी की भी डंडे से जमकर पिटाई की थी। जिससे वह इतनी लहुलूहाल हो गई थी। वह करीब एक महीना अस्पताल में भर्ती रही थी। जिसके बाद से आरोपी फरार हो गया था।

दो साल तक आरोपी को नहीं पकड़ पाई पुलिस

पुलिस के पास जब यह मामला पहुंचा तो पुलिस ने आरोपी अजय कुमार को पकड़ने के लिए प्रयास किया, लेकिन आरोपी पुलिस के हाथ नहीं लगा। आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस ने पीओ सेल को जिम्मेदारी सौंपी। दो साल बाद पीओ सेल को आरोपी के बारे में गुप्त जानकारी मिली। जिस पर पुलिस की इस पीओ सेल की टीम ने आरोपी को शिमला के पास से गिरफ्तार किया।

नाम बदल कर रह रहा था आरोपी

आरोपी सावड़ा में अपना नाम बदल कर रह रहा था। आरोपी ने वहां अपना नाम राजकुमार उर्फ राजू बताया था और सावड़ा में ही पल्लेदारी का काम करने लगा था। जिसे पुलिस ने दो साल बाद गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को पकड़ने में पीओ सेल की टीम में इंस्पेक्टर सुनील दत्ए एचसी मनोहर लाल से एचसी रवि कुमार और सुरेश कुमार ने अजय कुमार को पकड़ने में अहम भूमिका निभाई है।

ग्रामीणों ने दिया था धरना

बताया जा रहा है कि 7 नवंबर 2022 को अपने दादा की हत्या करने के बाद फरार आरोपी को लेकर ग्रामीणों में खासा रोष था। आरोपी को पकड़ने और उसे सख्त सजा दिलवाने के लिए उस समय ही ग्रामीणों ने धरना प्रदर्शन भी किया था। यही नहीं ग्रामीणों ने दोसड़का में चक्का जाम कर दिया था, जिसके चलते पुलिस पर आरोपी को पकड़ने का दवाब बढ़ गया था।

जमीनी विवाद में की थी दादा की हत्या

मामल की जानकारी देते हुए एसपी भगत सिंह ने बताया कि 7 नवंबर 2022 को लाहलडी गांव में आरोपी अजय कुमार उर्फ गोरा पुत्र बलवीर सिंह ने जमीनी विवाद को लेकर अपने चचेरे बुजुर्ग दादा की डंडे से हत्या कर दी थी।

हत्या करने के बाद आरोपी अजय कुमार फरार हो गया था और हमीरपुर पीओ सेल की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी अजय कुमार उर्फ गोरा को पकड़ने में सफलता हासिल की है। 

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!