Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

Kangra News: स्टोर इंचार्ज ने गायब कर दिया 1500 क्विंटल राशन, 1 करोड़ रुपए बताई जा रही कीमत

News Updates Network
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
कांगड़ा। स्टेट विजीलैंस एंड एंटी करप्शन ब्यूरो नोर्थ रेंज धर्मशाला हिमाचल प्रदेश राज्य खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम कांगड़ा के देहरा स्टोर से करीब एक करोड़ का 1500 क्विंटल राशन गायब करने वाले स्टोर इंचार्ज पर मामला दर्ज किया है। 

विजीलैंस जांच में सिविल सप्लाई के स्टोर इंचार्ज संजीव कुमार का बड़ा गड़बड़झाला पाया गया है। जिसके चलते उक्त आरोपी के खिलाफ आईपीसी की विभिन्न धाराओं 409, 420, 465, 468, 471 और सैक्शन 3 व 7 के आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 के तहत विजीलैंस थाना धर्मशाला में मामला दर्ज किया है। इसके चलते अब हर पहलू की कड़ी छानबीन होगी। सिविल सप्लाई के इंचार्ज ने डिपुओं के माध्यम से देहरा के विभिन्न क्षेत्रों में भेजे जाने वाली सस्ते सबसिडी मूल्य वाले राशन की सप्लाई को गायब करने के कारनामे को अंजाम दिया था। इस संबंध में विजीलैंस थाना नोर्थ जोन धर्मशाला के एसपी बलबीर सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आरोप सही पाए गए हैं, जिसके आधार पर विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर अब जांच तेज कर दी गई है।

गौरतलब है कि हिमाचल प्रदेश के देहरा गोदाम से स्टोर इंचार्ज संजीव कुमार ने 1500 क्विंटल राशन जिसका बाजार मूल्य करीब एक करोड़ के आसपास है, को गायब कर दिया था। इसमें डिपुओं को राशन भेजा तो गोदाम में राशन भेजने की एंट्री रजिस्टर पर दर्ज थी, पर्चियां काटी गई थीं। जबकि इस राशन की क्षेत्र की उचित मूल्य की दुकानों में कोई एंट्री ही नहीं थी। 

सूबे में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत डिपुओं से मिलने वाले राशन में गड़बड़झाला सामने आया था। मामले का पता चलते ही विभाग ने जांच बैठा दी थी, जिसमें आरोपी की संलिप्तता पाए जाने पर संस्पैंड भी कर दिया गया था। गायब किए गए राशन में प्रतिमाह उचित मूल्य की दुकानों से मिलने वाली दालें, आटा, गंदम, चावल व चीनी सहित अन्य राशन उपलब्ध करवाया जाता है। उक्त राशन को ही स्टोर इंचार्ज ने गायब कर दिया था।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!