Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

सरकार से मिला वार्ता का न्यौता, कर्मचारी संघ ने प्रस्तावित गेट मीटिंग की रद्द

News Updates Network
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
शिमला। डीए एरियर न मिलने पर जहां हिमाचल प्रदेश कर्मचारी संघ ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला था, वहीं सरकार की ओर से वार्ता का न्यौता मिलने पर सचिवालय कर्मचारी संघ ने अपनी प्रस्तावित गेट मीटिंग रद्द कर दी है। साथ ही उम्मीद जताई कि मुख्यमंत्री जल्दी वार्ता बुलाकर उनकी मांगों को पूरा करेंगे। 

यही नहीं संघ ने कर्मचारियों के खिलाफ लाए गए प्रिविलेज को वापस लाने की भी मांग उठाई है। सचिवालय कर्मचारी सेवाएं संघ के अध्यक्ष संजीव ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा उन्हें वार्ता के लिए बुलाया गया है, जिसके चलते आज होने वाली गेट मीटिंग को रद्द किया गया है। 

आश्वासन मिला है कि एक सप्ताह के भीतर मुख्यमंत्री वार्ता करेंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री से वार्ता कर एरियर और डीए का मामला सुलझाया जाएगा।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!