Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

Golden Jubilee: 2 अक्टूबर को गोल्डन जुबली मनाएगा HRTC, कर्मचारियों को किया जाएगा सम्मानित

News Updates Network
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
शिमला: हिमाचल सहित बाहरी राज्यों में लोगों को रोजाना यातायात की बेहतरीन सुविधा प्रदान कर रहे एच. आर.टी.सी. के 2 अक्तूबर को 50 वर्ष पूरे हो जाएंगे। इन 50 वर्षों को निगम प्रबंधन गोल्डन जुबली के रूप में मनाएगा।

50 वर्ष पूरे होने पर शिमला में निगम प्रबंधन की ओर से 2 अक्तूबर को एक समारोह आयोजित किया जाएगा जिसमें मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू व उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे। इस समारोह में जहां एच. आर. टी. सी. के 50 वर्ष के इतिहास को दिखाया जाएगा।

वहीं इस मौके पर 50 सालों की गाथा को एक कॉफी टेबल के माध्यम से लोगों तक पहुंचाया जाएगा। इस कॉफी टेबल बुक का भी इसी दिन शुभारंभ होगा। यही नहीं इन 50 वर्षों में निगम में अहम भूमिका निभाने वाले निगम के चालकों- परिचालकों, अधिकारियों और निगम में अपनी सेवाएं दे चुके पैंशनरों को भी निगम सम्मानित करेगा।

2 अक्तूबर 1974 को हुआ था गठन

एच.आर.टी.सी. का गठन 2 अक्तूबर 1974 को हुआ था। इससे पहले पहले यह हिमाचल गवर्नमेंट ट्रांसपोर्ट होता था। इस तिथि को यह निगम बनाया गया था। निगम में मौजूदा समय में 3250 बसों का फ्लीट है। वहीं इनमें 100 से अधिक इलैक्ट्रिक बसें शामिल हैं। वहीं 8 हजार रूटों पर निगम लगातार सेवाएं दे रहा है। वहीं करीब 12 हजार कर्मचारी निगम में सेवाएं दे रहे हैं। वहीं निगम प्रगति की ओर बढ़ रहा है और नए आयाम स्थापित कर रहा है।

एच.आर.टी.सी. का 2 अक्तूबर को 50 सालों का सफर पूरा होने जा रहा है। इसे प्रबंधन गोल्डन जुबली के तौर पर मना रहा है। इस कार्यक्रम में सभी कर्मचारियों को शामिल किया गया है। रोहन चंद ठाकुर, एम.डी. एच.आर.टी.सी.

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!