Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

बिलासपुर गोलीकांड में 2 आरोपी गिरफ्तार, कई और भी मामले में संलिप्त

News Updates Network
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश की जिला अदालत बिलासपुर से 20 मीटर दूरी पर हुए गोलीकांड में पूर्व विधायक बंबर ठाकुर के बेटे पुरंजन ठाकुर का नाम भी सामने आया है। पूर्व विधायक के बेटे पूरंजन ठाकुर ने अंतरिम जमानत के लिए हाईकोर्ट में अर्जी लगाई थी। लेकिन वह शुक्रवार को कोर्ट में पेश ही नहीं हुआ। कोर्ट के बाहर लगे पुलिस के पहरे के चलते पुरंजन कोर्ट नहीं पहुंचा। जिस कारण उसे अंतरिम जमानत नहीं मिल पाई। अब कोर्ट ने उसकी अर्जी पर 25 जून को सुनवाई रखी गई। लुधियाना निवासी शूटर के बाद पुरंजन गोलीकांड का मुख्य आरोपी माना जा रहा है। 

वहीं मामले में पुलिस ने एक और गिरफ्तारी की है। बैहना जट्टा के युवक गौरव नड्डा को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार बीते दिन गिरफ्तार शूटर सन्नी गिल 16 जून से गौरव नड्डा के साथ उसके पिता के सरकारी आवास पर रह रहा था। शूटर ने गिरफ्तार होने के बाद बंबर ठाकुर के बेटे का नाम लिया था। उधर, पुलिस ने शुक्रवार को दोनों आरोपियों सन्नी गिल व गौरव नड्डा को कोर्ट में पेश किया। न्यायालय ने पुलिस की दलीलें सुनने के बाद दोनों को पांच दिन के रिमांड पर भेजा।

पूर्व विधायक बंबर ठाकुर ने प्रेसवार्ता में कहा कि भाजपा उनका राजनीतिक करियर खत्म करने के लिए लगातार साजिश रच रही है। आरोप लगाया कि भाजपा के त्रिलोक जंवाल ने साजिश रची है। जबकि गोलीकांड नशे के लेनदेन को लेकर हुआ है। 

बंबर ठाकुर का कहना है कि इसमें बेटों सहित उन्हें फंसाया जा रहा है। त्रिलोक जमवाल और उनके बीच विधानसभा चुनाव के दौरान विजेता रहने का मामला उच्च न्यायालय में चला है। मामले की लगातार पेशियां हो रही हैं और जल्द ही फैसला होने वाला है। उन्होंने दावा किया कि फैसला उनके पक्ष में होने वाला है और चुनाव दोबारा होंगे। इससे पहले उनकी लोकप्रियता को खत्म करने के लिए त्रिलोक जंवाल लगातार साजिश रच रहे हैं

उधर, मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बिलासपुर गोलीकांड पर कहा कि इस तरह की घटनाएं हिमाचल जैसे शांतिप्रिय प्रदेश में निंदनीय हैं। कल घटना की जानकारी मिलने पर डीजीपी अतुल वर्मा और एसपी बिलासपुर को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!