Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

पति ने पत्नी पर किया कुल्हाड़ी से वार, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

News Updates Network
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
हमीरपुर जिले के पुलिस थाना बड़सर के तहत काम पर गए मियां बीवी आपस में ही उलझ गए। लड़ाई इतनी बढ़ गई कि पति ने हाथ में पकड़ी कुल्हाड़ी से ही अपनी पत्नी की पीठ पर वार कर दिया। इससे महिला को गंभीर चोटें आईं।

गंभीर हालत को देखते हुए महिला को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां मेडिकल में उसे गंभीर चोटें लगने की पुष्टि हुई। इस संबंध में प्रोमिला देवी (43) ने अपने पति बांकू राम निवासी जौड़े अंब के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। दोनों पति-पत्नी ने आपस में तीसरा विवाह किया है। वह बड़सर में दिहाड़ी मजदूरी का कार्य करने के लिए गए थे। इस दौरान दोनों में बहसबाजी शुरू हो गई। इस बीच आरोपी ने कुल्हाड़ी से पत्नी पर वार कर किया। 

उसे घायल अवस्था में बड़सर अस्पताल लाया गया। जहां पर उपचार के बाद महिला की हालत स्थिर है। महिला ने इसकी शिकायत सीएम हेल्पलाइन पर की है। पुलिस अधीक्षक पदम चंद ने कहा कि मामले की छानबीन जारी है।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!