Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

मतदान केंद्र में 8 बार वोट डालने वाला शख्स गिरफ्तार, सस्पेंड हुई पोलिंग पार्टी

News Updates Network
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
देश में आज पांचवें चरण का मतदान जारी है। इसी से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। उत्तर प्रदेश के एटा में एक शख्स के 8 बार मतदान करने का दावा किया है। इसके बाद संबंधित पोलिंग बूथ पर दोबारा मतदान होगा। 

आठ बार मतदान करने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसके साथ ही पोलिंग पार्टी के सभी सदस्यों को सस्पेंड कर दिया गया है।

एटा के वोटिंग सेंटर से एक व्यक्ति ने दावा किया है कि उसने 8 बार वोटिंग की है। उसने इसका वीडियो भी बनाया, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। उक्त व्यक्ति पर नयागांव थाने में केस दर्ज कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि वाले शख्स की पहचान खिरिया के पमारान गांव के राजन सिंह के रूप में हुई है।

इस संबंध में CEO ने दिए निर्देश देते हुए  मतदान दल के सभी सदस्यों को निलंबित करने और उनके खिलाफ कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा यूपी के मुख्य चुनाव अधिकारी ने बाकी चरणों में वोटिंग की प्रक्रिया को सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए हैं।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!