जयराम ठाकुर बताएं राजस्थान में बीजेपी सरकार ने क्यों बंद की ओल्ड पेंशन: नरेश चौहान

News Updates Network
0
न्यूज अपडेट्स 
शिमला : प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष नरेश चौहान ने कहा कि भाजपा नेता महिला हितैषी होने का ढोंग कर रहे हैं। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर बार-बार यह दोहरा रहे हैं कि भाजपा महिलाओं की हितैषी है, लेकिन प्रदेश की जनता अच्छी तरह से जानती है कि 1500 रुपए पेंशन रुकवाने के लिए कौन चुनाव आयोग के पास गया। 

जयराम ठाकुर को महिलाओं को दिए जा रहे अधिकार में अड़ंगे लगाने के लिए जनता से माफी मांगनी चाहिए। भाजपा नेता जितना मर्जी जोर लगा लें, लेकिन महिलाओं को 1500 पेंशन हर हाल में दी जाएगी। 

चौहान ने कहा कि भाजपा सिर्फ महिला विरोधी ही नहीं बल्कि कर्मचारी विरोधी भी है। पुरानी पेंशन मांगने पर भाजपा नेताओं ने कर्मचारियों को चुनाव लड़ने की चुनौती दी, जबकि सुक्खू सरकार ने पहली कैबिनेट में कर्मचारियों को पुरानी पेंशन दी। 

चौहान ने कहा कि भाजपा नेताओं बताएं कि राजस्थान में भाजपा सरकार बनते ही पुरानी पेंशन को क्यों बंद कर दिया, जबकि अशोक गहलोत के नेतृत्व में तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने राजस्थान के कर्मचारियों को पुरानी पेंशन प्रदान की थी। भाजपा की कथनी और करनी में अंतर है।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Ok, Go it!
To Top