Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

CM सुक्खू ने हमीरपुर बाजार में निकाला रोड शो, कांग्रेस कार्यकर्ताओं की जोरदार नारेबाजी

News Updates Network
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बुधवार शाम हमीरपुर बाजार में रोड शो निकाला। रोड शो की शुरूआत गांधी चौक से हुई और समापन भोटा चौक पर हुआ। मुख्यमंत्री ने गांधी चौक पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

कांग्रेस नेताओं ने गांधी चौक पहुंचने पर फूलमालाओं से स्वागत किया। शॉल व टोपी से मुख्यमंत्री को सम्मानित किया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी की। 

मुख्यमंत्री का बाजार में जगह-जगह स्वागत हुआ। ठाकुर सुखविंदर सिंह रोड शो के दौरान बाजार में व्यवसायियों से मिले। व्यवसायियों ने मुख्यमंत्री को पुष्पगुच्छ भेंट किये। 

उनके साथ कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष व विधायक चंद्रशेखर, विधायक सुरेश कुमार, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा, पूर्व विधायक व लोकसभा के उम्मीदवार सतपाल रायजादा, कांगड़ा बैंक के चेयरमैन कुलदीप पठानिया, चेयरमैन रामचंद्र पठानिया, कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुमन भारती, पूर्व प्रत्याशी डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा, एपीएमसी चेयरमैन अजय शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष नरेश ठाकुर, कांग्रेस पार्षद इत्यादि मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!