Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

बिलासपुर : PM मोदी के नाम पर कब तक वोट मांगेंगे अनुराग ठाकुर, अपने विभाग की उपलब्धियों को जनता के बीच रखें : संदीप

News Updates Network
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता तथा लोस चुनावों दृष्टिगत एआईसीसी से प्रदेश कांग्रेस में मीडिया समन्वयक का अतिरिक्त दायित्व संभाल रहे युवा संदीप सांख्यान ने केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर को एक बार फिर से सवालों के कटघरे में खड़ा कर जबाव मांगा है कि कम से अपने विभाग की उपलब्धियों को ही जनता के बीच रख दें क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर कब तक अपनी किस्मत को आजमाएंगे।

संदीप सांख्यान ने आरोप लगाया है कि केद्रीय युवा सेवाएं, खेल और सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर अपने ही मंत्रालय से कम से कम अपने ही लोकसभा क्षेत्र का विकास करने में फिसड्डी साबित हुए हैं। उन्होंने कहा कि धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम का रोना रोने वाले भाजपा नेता या इन माननीय के अनुयायी कम से इस संसदीय क्षेत्र में आने वाली 17 विधानसभाओं में क्रिकेट ही के विकास का विवरण दे देते, बाकि खेलों का इनके कार्यकाल में कितना बेड़ा गर्क हुआ है इसका पता अपने आसपास के खेल गतिविधियों या खिलाड़ियों को देखकर सहज ही लगाया जा सकता है। इनके सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की बात करें तो यहां भी केंद्रीय मंत्री कोई दिग्विजय हासिल करने में पूर्णतया असफल रहे हैं। 

उन्होंने केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर पर आरोप लगाया है कि अनुराग ठाकुर ने अपने ही मंत्रालय की गतिविधियों को लेकर हिमाचल प्रदेश में कोई भी उपलब्धि हासिल नहीं की है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री अपने मंत्रालय का सदुपयोग कर पाने में असफल साबित हुए है। उन्होंने की हिमाचल प्रदेश की सांस्कृतिक धरोहर के लिए एक भी कार्यक्रम और वित्त प्रबंधन का काम नहीं कियाए जबकि उनके पास सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय था हिनाचल प्रदेश  की सांस्कृतिक विरासत और उसके संवर्द्धन के लिए बहुत कुछ कर सकते थे। यूं तो संपूर्ण हिमाचल पौराणिक, धार्मिक तथा भौगोलिक दृष्टिकोण से बहुत ज्यादा ऐतिहासिक जानकारियां अपने में संजोए हैं। यहां हर जिले का अपना एक अलग महत्व, इतिहास और स्थान हैं लेकिन इनके द्वारा यहां की संस्कृति को सहेजने के लिए कोई प्रयास तक नहीं किए गए। 

हर जिले में एक संग्रहालय बन सकता था, जहां पर जिला से संबंधित इतिहासिक धरोहरों को सहेजने का काम होता लेकिन इन्होंने भाषा एवं संस्कृति विभाग का भी साथ नहीं दिया। जिससे आने वाली पीढ़ियां अपने गौरवमयी इतिहास की जानकारी से वंचित रह जाएंगी। बात यदि बिलासपुर की करें तो यहां इसे सप्तधार स्टेट कहा जाता है, खंडहर बन चुके किले अपनी पहचान खो रहे हैं, इनके जीर्णोद्वार का भी केंद्रीय मंत्री द्वारा कुछ सोचा न गया। यदि पर्यटन की दृष्टि से ही यहां की प्राचीन संस्कृति और धरोहरों के साथ विरासत को सहेजने का काम किया होता तो यह हर एक प्रदेशवासी के लिए गौरव का विषय होता तथा लोगों के लिए इससे रोजगार के साधन भी पैदा होते। लेकिन नकारात्मक राजनीति कर जनता को भ्रमित करने वाले भाजपा नेताओं ने केवल नकारात्मक राजनीति की और कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व को कोसने का ही काम किया। 

संदीप सांख्यान ने कहा कि केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री चाहते तो वह प्रदेश की सांस्कृतिक धरोहर और सांस्कृतिक साहित्य के लिए बड़ा योगदान दे सकते थे। उनके अधिकार क्षेत्र में प्रदेश का सांस्कृतिक आदान प्रदान देश और विदेश के अन्य भागों से किया जा सकता था, जिससे कि हिमाचल प्रदेश का एक बड़ा नाम हो सकता था, लेकिन इस काम मे केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री फिस्सडी पाए गए। संदीप सांख्यान ने अनुराग ठाकुर से पूछा है कि हिमाचल प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को बढाने के लिए पहाड़ी क्षेत्र की फिल्मों को बढ़ावा मिल सकता था लेकिन केंद्रीय मंत्री जी को या तो अपनी शक्तियों का आभास ही नहीं था या फिर वह हिनाचल में सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ाना ही नहीं चाहते थे। संदीप सांख्यान ने कहा कि सूचना और प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार की एक शाखा है जो सूचना, प्रसारणए प्रेस और फिल्मों से संबंधित नियमोंए विनियमों और कानूनों के निर्माण और प्रशासन का शीर्ष निकाय है। 

यह मंत्रालय भारत सरकार की प्रमुख प्रसारण शाखा, प्रसार भारती के प्रशासन के लिए भी उत्तरदायी है जिसके रीजनल कार्यालय हिमाचल प्रदेश में भी कांग्रेस की सरकारों के समय खुले है, लेकिन केंद्रीय मंत्री ने केवल अपनी ताकत कांग्रेस को कोसने में लगा दी। उन्होंने अनुराग ठाकुर को चुनौती दी है कि यदि उन्होंने अपने इस मंत्रालय के माध्यम से हिमाचल प्रदेश के लिए कुछ सकारात्मक किया है आंकड़ो सहित जनता को बताएं।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!