भ्रष्टाचारियों ने ग्रुप बनाकर सरकार को अस्थिर करने का रचा षड्यंत्र : राजेश धर्माणी

News Updates Network
0
न्यूज अपडेट्स 
शिमला, 05 मार्च: प्रदेश सरकार के भ्रष्टाचार पर नकेल कसने का ही नतीजा है कि जितने भी भ्रष्टाचारी थे, उन्होंने अपना एक ग्रुप बना डाला और सरकार को अस्थिर करने का षड्यंत्र रचा, लेकिन यह लोग अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो पाए और न ही कभी हो पाएंगे। 

यह लोग सरकार की भ्रष्टाचार पर अपनाई गई जीरो टॉलरेंस नीति से परेशान थे और इनको भ्रष्टाचार करने में मुश्किलें आ रही थी। यह बात कैबिनेट मंत्री राजेश धर्माणी ने घुमारवीं में कही। 

उन्होंने बागी विधायकों के साथ-साथ भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि षड्यंत्र रचने के लिए काफी अनैतिक तरीके अपनाए गए। 

धन-बल के साथ ईडी का सहारा भी लिया गया, लेकिन यह अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो पाए। इस सारे कृत्य में भाजपा के कुछ नेता भी शामिल रहे।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Ok, Go it!
To Top