न्यूज अपडेट्स
शिमला, 20 मार्च : दिल्ली में लोकसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस आलाकमान के साथ हुए मंथन के बाद हिमाचल कांग्रेस पार्टी प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह शिमला लौट आई हैं।
शिमला में मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि वह मंडी से चुनाव नहीं लड़ेंगी। इसको लेकर आलाकमान को उन्होंने साफ तौर से कह दिया है।
उन्होंने कहा कि पार्टी की स्थिति ऐसी नहीं है कि वह मंडी से चुनाव लड़ सकें। संगठन में नाराजगी है और पार्टी के कार्यकर्ता सक्रिय नहीं हैं ऐसे में वह चुनाव नहीं लड़ेंगी। प्रदेश अध्यक्ष होने के नाते पार्टी के लिए काम करेंगी।