पति के सामने महिला से अश्लील हरकतें, बचाव करने पर जान से मारने की धमकी, मामला दर्ज

Anil Kashyap
0
न्यूज अपडेट्स 
ऊना, 09 फरवरी: हिमाचल प्रदेश के ऊना में एक युवक ने महिला के साथ उसके पति के सामने ही अश्लील हरकतें कीं। ऊना के गगरेट थाना में पुलिस को दी शिकायत में महिला ने आरोप लगाया कि जब वह अपने पति के साथ शादी समारोह से घर लौट रही थी तो टटेहड़ा गांव के जसविंद्र सिंह ने उसे पकड़ लिया और अश्लील हरकतें करने लगा।

पति ने जब उसका बचाव किया तो पति के साथ भी लड़ने लगा। जसविंद्र सिंह पर आरोप है कि उसने पति को जान से मारने की भी धमकी दी है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर दिया है। पुलिस जल्द आरोपी को गिरफ्तार करेगी।

पहले भी कोर्ट तक पहुंच चुका छेड़छाड़ का मामला बताया जा रहा है कि पहले भी जसविंद्र सिंह विवाहिता से छेड़छाड़ कर चुका है। यह मामला अदालत तक जा पहुंचा था। मगर, उस दौरान कुछ लोगों के बयान पर कोर्ट ने बरी कर दिया था। बीते बुधवार को जसविंद्र सिंह ने महिला से दोबारा छेड़छाड़ की है।

महिला और उसके पति को जान का खतरा महिला ने आरोप लगाया कि शादी समारोह में भी जसविंद्र सिंह गलत नीयत से ताक-झांक व गंदे गंदे इशारे करता रहा। महिला को डर है कि जसविंद्र सिंह से कभी भी उसे और पति को नुकसान पहुंचा सकता है। DSP डॉ. वसुधा सूद ने बताया कि पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Ok, Go it!
To Top