हिमाचल: सीएम सुक्खू बोले नहीं दिया कोई इस्तीफा, विपक्ष फैला रहा अफवाहें

News Updates Network
0
न्यूज अपडेट्स 
राज्यसभा चुनाव के बाद उपजी स्थिति से विधानसभा परिसर में माहौल तनावपूर्ण हो गया है। विधानसभा चौक पर भाजपा और कांग्रेस के कार्यकर्ता आमने-सामने हैं। दोनों तरफ से जमकर नारेबाजी हो रही है।

उधर, सदन से निलंबित भाजपा विधायकों को मार्शल की ओर से एक- एक कर बाहर निकाला जा रहा है। मार्शल विधायक बलवीर वर्मा, सुरेंद्र शौरी को पकड़कर सदन से बाहर ले गए हैं। सदन में हंसराज ने कहा- कोई तो उठाओ। इसके बाद मार्शल उन्हें पकड़कर बाहर ले गए।

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री ने इस्तीफा दे दिया है। वहीं, कांग्रेस विधायक सुंदर सिंह ठाकुर ने इस बयान को नकार दिया है। सीएम अपने चैंबर में बैठे हैं। उनके कार्यालय से बताया गया है कि यह महज अफवाह है कि सीएम ने इस्तीफा दिया है।

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि उनके इस्तीफे की खबरें निराधार हैं। कांग्रेस हाईकमान की तरफ से नियुक्त पर्यवेक्षक अभी शिमला नहीं पहुंचे हैं। विपक्ष की ओर से फैलाई जा रही अफवाहों पर विश्वास न करें। भाजपा लोकतंत्र की हत्या करने पर उतारू है। मुख्यमंत्री पर पार्टी हाईकमान का विश्वास पूरी तरह कायम है। 

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Ok, Go it!
To Top