Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

हिमाचल: क्रिप्टो करंसी घोटाले में पुलिस ने किए 18 लोग गिरफ्तार,12 करोड़ की संपति जब्त

Anil Kashyap
By -
0
न्यूज अपडेट्स शिमला
हिमाचल प्रदेश में क्रिप्टो करेंसी के नाम पर भोले-भाले लोगों से बड़ी ठगी की गई. मामले की जांच को लेकर प्रदेश सरकार ने स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम का गठन किया है। हिमाचल प्रदेश में क्रिप्टो करेंसी के नाम पर किए गए फ्रॉड में एक लाख लोगों को टारगेट किया गया। इसमें करीब अढाई लाख आईडी बनाकर बड़ी ठगी को अंजाम दिया गया है। 

हिमाचल प्रदेश में हुए 2500 करोड़ के क्रिप्टो करंसी घोटाले में पुलिस ने 18 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने मामले में 12 करोड़ की संपति भी जब्त की है। क्रिप्टो करंसी मामले में पैसे को डबल करने के लालच में एक लाख लोग ठगी का शिकार हुए। जिनमें पांच हज़ार सरकारी कर्मचारी भी ठगी का शिकार हुए. घोटाले में पुलिस कर्मचारियों की भी मिली भगत रही। SIT ने 2 करोड़ से अधिक कमाने वाले चार पुलिस कर्मियों को भी गिरफ्तार किया है। 

 हिमाचल प्रदेश के डीजीपी संजय कुंडू ने बताया कि मामले में 100 लोगों की गिरफ्तारियां हो सकती है।  फिलहाल पुलिस 2 करोड़ से ज्यादा फ्रॉड करने वालों को गिरफ्तार कर रही है। पुलिस ने अभी तक 12 करोड़ की संपत्ति जब्त कर ली है। जिसमें दुबई भागे मुख्य सरगना सुभाष शर्मा की 3 करोड़ की संपत्ति भी शामिल है।

उन्होंने बताया की पुलिस ने कोर्ट में स्टेट्स रिपोर्ट पेश कर दी है। हालांकि आरोपियों ने जमानत के लिए अर्जी लगाई है। जिसमें हमीरपुर के एक मात्र आरोपी को जमानत मिली है । हिमाचल पुलिस ने घोटाले की जांच के लिए केंद्रीय एजेंसियों से भी मदद मांगी है। ताकि पता लगाया जा सके की कहीं मामला टेरर फंडिंग का तो नही है।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!