न्यूज अपडेट्स
नई दिल्ली, 31 अक्टूबर: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सोमवार शाम दिल्ली एम्स पहुंचे। उन्होंने यहां उपचाराधीन हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की पत्नी कमलेश ठाकुर से मुलाकात की और मुख्यमंत्री जी के स्वास्थ्य के बारे में जाना। गहलोत ने ठाकुर सुखविंदर सिंह के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू अभी आईसीयू में हैं, स्वास्थ्य बेहतर होने के बावजूद गेस्ट्रोइंट्रोलॉजी विभाग के डॉक्टरों ने उन्हें निगरानी में रखा हुआ है। उनसे मिलने की किसी को भी इजाजत नहीं है।