बिलासपुर: नेशनल हाईवे के बीच व्यक्ति ने लगाया मिट्टी का ढेर, निशानदेही में निकली है राजन कांत की जमीन

News Updates Network
0
Bilaspur: A person put a pile of soil in the middle of the National Highway, Rajan Kant's land has come out in the spotlight
नेशनल हाईवे के बीच लगाया मिट्टी का ढेर 

न्यूज अपडेट्स 
हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के मंगरोट में एक व्यक्ति ने शिमला-धर्मशाला नेशनल हाईवे पर कब्जा कर लिया है। व्यक्ति ने हाईवे पर मिट्टी का ढेर लगाया है। इससे हाईवे की एक लेन बाधित हो गई है। हालांकि एक लेन से यातायात चल रहा है। हाईवे पर मंगरोट के राजनकांत नाम के व्यक्ति ने कब्जा किया है।

इस व्यक्ति की मां के नाम हाईवे की आठ विस्वा भूमि प्रशासन की निशानदेही में निकली है। अब यह व्यक्ति भूमि को लौटाने की मांग कर रहा है। राजनकांत ने  प्रशासन को पत्र लिख कर चेताया था यदि एक सप्ताह में उसकी भूमि वापस नहीं की गई तो वह इस पर कब्जा कर लेगा।

दरअसल, यह विवाद पिछले साल दिसंबर से चल रहा है। दिसंबर में अदालत के आदेश के बाद प्रशासन ने हाईवे किनारे इस व्यक्ति का खोखा हटा दिया था। इसके बाद व्यक्ति ने हाईवे पर ही दुकान सजा दी थी। व्यक्ति का दावा था कि हाईवे की भूमि उसकी है। 

प्रशासन ने व्यक्ति की मांग पर निशानदेही कराई, जिसमे आठ विस्वा भूमि उसकी मां के नाम निकली। प्रशासन की ओर से कोई कार्रवाई न होने पर व्यक्ति ने हाईवे पर मिट्टी का ढेर लगा दिया है।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Ok, Go it!
To Top