Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

कांग्रेस छह महीनों में हुई फ्लॉप, गारंटियां कांग्रेस के गले में अटकी: जयराम

News Updates Network
By -
0
कांगड़ा, 13 जून - प्रदेश की कांग्रेस सरकार को 6 माह के कार्यकाल में ही जनता ने फ्लॉप करार दे दिया है और कांग्रेस राज से जनता तंग हो गई है। यह बात पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने जसूर में प्रेस वार्ता के दौरान कही। 

उन्होंने कहा कि जिन 10 गारंटियों को देकर कांग्रेस ने सत्ता हासिल की है, अब वही गारंटियां कांग्रेस के गले में अटक गई हैं। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सत्तासीन होते ही भाजपा सरकार द्वारा खोले कार्यालयों को डिनोटिफाई कर दिया था, लेकिन खुद एक भी कार्यालय नहीं खुलवा पाए हैं। 

कांग्रेस मात्र जनता को गुमराह करके सत्ता सुख भोग रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने मात्र एक मंत्री देकर जिला कांगड़ा की अनदेखी की है। किसानों के हित में कोई पॉलिसी नहीं बनी है। डिपुओं से सस्ता राशन गायब हो रहा है।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!