Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

चिंतपूर्णी से दिल्ली के लिए एचआरटीसी वोल्वो बस सेवा शुरू, यहां जाने किराया और टाइमिंग

News Updates Network
By -
0
शिमला, 09 मई - यात्रियों के आरामदायक सफर के लिए एचआरटीसी ने चिंतपूर्णी से दिल्ली(HRTC Volvo Chintpurni To Delhi) के लिए लग्जरी बस (वोल्वो) का संचालन किया है। जिसे आज उप- मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने चिंतपूर्णी से दिल्ली के लिए हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। 

आपको बता दें यह बस ऑनलाइन बुकिंग के लिए सभी बुकिंग पोर्टल्स पर उपलब्ध है। इस बस में चिंतपूर्णी से दिल्ली का किराया(Fare) 1039 रुपए है। यात्री ऑनलाइन अपनी सीट को बुकिंग साइट्स पर जाकर बुक कर सकते है। 

यह बस सुबह 10:30 मिनट पर चिंतपूर्णी से दिल्ली के लिए वाया अंब,ऊना,नंगल, रोपड़ चंडीगढ़ होते हुए दिल्ली के लिए जाएगी और वापिस दिल्ली से चिंतपूर्णी के लिए रात 9:45 बजे दिल्ली आईएसबीटी कश्मीरी गेट से निकलेगी।

यह है पूरी समयसरिणी (Timing)

चिंतपूर्णी   -  10:30 AM       दिल्ली   - 9:45 PM 
ऊना।       -  12:00 PM       चंडीगढ़ -  3:00 AM
चंडीगढ़    -    3:00 PM        ऊना    -  5:00 AM 
दिल्ली      -    8:00 PM        चिंतपूर्णी- 6:15 AM

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!