Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

भाजपा नेताओं में कमाल का हुनर, चुनाव हारने के बाद भी सत्ता में आने का नशा : बंबर ठाकुर

News Updates Network
By -
0
कांग्रेस पार्टी के राज्य महासचिव एवं पूर्व विधायक बंबर ठाकुर ने कहा है कि हिमाचल प्रदेश में पहले चारों उपचुनाव और बाद में विधानसभा चुनाव हारने के बावजूद भी भाजपा के कुछ बड़े नेता आए दिन शीघ्र ही दोबारा से प्रदेश में सत्ता में आने के सपने देख रहे हैं। वास्तविकता से आंखें मूंद कर सपने देखने का हुनर कोई भाजपा नेताओं से सीखे। क्योंकि इस हुनर में उनका कोई मुकाबला नहीं कर सकता है। 

बंबर ठाकुर ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर आए दिन ये घोषणाएं करते रहते हैं कि इस घटना या उस घटना के बाद भाजपा हिमाचल में सत्ता में आएगी। किन्तु यह नहीं बताते कि यह चमत्कार कब और कैसे होगा तथा इसके पीछे क्या तर्क और कारण होंगे। 

जयराम ठाकुर हर बार भूल जाते हैं। कि उनके पीछे तो उनकी पार्टी के केवल 24 ही नेता हैं जबकि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के पीछे उनकी पार्टी के 39 नेता हैं। जो अंतर इतना बड़ा है। कि लाख कोशिश करने पर भी जयराम ठाकुर सत्ता में आने के सपने को पूरा नहीं कर सकते।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!