पंजाब : अमृतपाल भगौड़ा घोषित - भारी संख्या में हथियार बरामद - 20 मार्च तक कनेक्टिविटी बंद

News Updates Network
0
पंजाब पुलिस ने वारिस पंजाब दे के लोगों के खिलाफ राज्य में बड़े पैमाने पर राज्यव्यापी तलाशी अभियान शुरू किया। अब तक 78 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि कई अन्य को हिरासत में लिया गया है। अमृतपाल सिंह सहित कई अन्य फरार हैं: पंजाब पुलिस

राज्यव्यापी अभियान के दौरान अब तक एक .315 बोर राइफल, 12 बोर की 7 राइफल, एक रिवॉल्वर और विभिन्न कैलिबर के 373 जिंदा कारतूस सहित 9 हथियार बरामद किए गए हैं: पंजाब पुलिस

'वारिस पंजाब दे' प्रमुख अमृतपाल सिंह को भगोड़ा घोषित कर उनकी दो कारों को जब्त किया है। उनके हथियारों की वैधता की जांच की जा रही है। अमृतपाल सिंह को जल्द गिरफ्तार करने के लिए पंजाब पुलिस जुटी है। अब तक 78 लोगों को गिरफ्तार किया है। आगे की जांच जारी है: जालंधर पुलिस आयुक्त

पंजाब के क्षेत्रीय अधिकार क्षेत्र में सभी मोबाइल इंटरनेट सेवाएं, सभी एसएमएस सेवाएं (बैंकिंग और मोबाइल रिचार्ज को छोड़कर) और वॉयस कॉल को छोड़कर मोबाइल नेटवर्क पर प्रदान की जाने वाली सभी डोंगल सेवाएं 20 मार्च (12:00 घंटे) तक निलंबित रहेंगी: गृह मामला और न्याय विभाग, पंजाब सरकार

'वारिस पंजाब दे' के प्रमुख अमृतपाल सिंह के कथित सलाहकार और फाइनेंसर दलजीत सिंह कलसी उर्फ सरबजीत सिंह कलसी को गिरफ्तार कर लिया गया है: केंद्रीय एजेंसी सूत्र

'करीब 20-25 किलोमीटर तक पुलिस ने उसका पीछा किया लेकिन वो भागने में सफल रहा। तलाश जारी है और हम उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लेंगे। कानून व्यवस्था बनी रहेगी।'  वारिस पंजाब दे के प्रमुख, अमृतपाल सिंह को लेकर बोले जालंधर के सीपी के.एस चहल।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Ok, Go it!
To Top