Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

Mandi News: नशे के कारण तीन दोस्तों में से एक की मौत - मोटरसाइकिल पर बैठाकर पुल के पास फैंकी लाश

News Updates Network
By -
0
Mandi News: स्यांह-ढाबण सड़क पर पुल के पास मोटरसाइकिल सवार 2 युवकों द्वारा अपने साथी की लाश को फैंकने का मामला सामने आया है। जब स्थानीय लोगों को घटनाक्रम का पता चला तो उन्होंने शोर मचाया, जिसके चलते दोनों युवकों को अन्य लोगों के सहयोग से पकड़ लिया गया।

इसके बाद पुलिस को इस बारे सूचना दी गई, जिसके बाद उन्हें हिरासत में ले लिया गया। मृतक युवक की पहचान दिवंगत कुमार (21) पुत्र हेमराज निवासी पटयानी-बग्गी के रूप में हुई है।

प्राथमिक जांच में यह बात सामने आई है कि खियूरी के जंगल में तीनों साथी नशे का सेवन कर मदहोश बैठे थे कि इसी दौरान एक साथी गिरने से अचेत हो गया। इसके बाद अचेत युवक को 2 साथियों ने मोटरसाइकिल पर बिठाया और ढाबण के पास पुल के पास फैंक दिया था।

प्राथमिक जांच में अभी तक सिर्फ यही खुलासे हुए हैं। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमित यादव ने कहा कि मृत युवक का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!