Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

Himachal News: हिमाचल में यात्रा शुरू होने से पहले राहुल गांधी का हमला, BJP-RSS पर नफरत फैलाने का आरोप

News Updates Network
By -
0
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा हिमाचल प्रदेश के घटोटा से शुरू हुई। कन्याकुमारी से शुरू हुई यात्रा के 124वें दिन देवभूमि में राहुल गांधी 24 किलोमीटर पैदल सफर कर रहे हैं। यात्रा में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, मंत्रियों और कांग्रेस विधायकों सहित करीब 15,000 कार्यकर्ता शामिल हैं। 

यात्रा शुरू करने से पहले जनता को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि यात्रा का हिमाचल से आने का रूट नहीं था। लेकिन प्रदेश की जनता का प्यार उन्हें इसे खींच लाया। उन्होंने कहा कि 30 जनवरी को श्रीनगर पहुंचना है, ऐसे में दिन कम थे तो हिमाचल का प्लान नहीं बन पा रहा था।
हिमाचल प्रदेश के घटोटा में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि 3-4 लोगों के लिए पूरी सरकार चलाई जा रही है। जो भी होता है वह उन लोगों के लिए होता है, हमारे किसान, मजदूर, युवा के लिए नहीं किया जाता। भारत की सरकार जो भी करती है वह भारत के 2-3 सबसे बड़े अरबपतियों की मदद करने के लिए करती है।

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि हमने अपने मुद्दे संसद में उठाने की कोशिश की लेकिन वहां मुद्दे उठाने नहीं दिए गए। भारत की संस्थाओं जैसे न्यायपालिका, प्रेस आदि से भी बात नहीं उठा सकते क्योंकि सब पर RSS-BJP का दबाव है। इसलिए हमने यह यात्रा निकाली है।

इस दौरान राहुल गांधी ने भारतीय जनता पार्टी और आरएसएस पर देश में नफरत फैलाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि देश के सभी संस्थान आज के दौर में दबाव में काम कर रहे हैं। संसद में भी सवाल पूछने नहीं दिए जा रहे। इस कारण ही उन्होंने कन्याकुमारी से श्रीनगर तक भारत जोड़ो यात्रा शुरू करने का फैसला लिया।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!