बिलासपुर : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार स्थाई सरकार : प्रतिभा सिंह

News Updates Network
0
बिलासपुर, 03 जनवरी - प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद प्रतिभा सिंह ने कहा है कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार स्थाई सरकार है और शीघ्र ही सीमेंट कंपनी और ऑपरेटरों के मध्य माल भाड़े को विवाद सुलझा लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा को इसकी चिंता करने की आवश्यकता नहीं है क्योंकि प्रदेश के लोगों ने कांग्रेस को जनमत दिया है और कांग्रेस जनमत का सम्मान करते हुए प्रदेश के लोगों की हर संभव सहायता करने को तत्पर है। 

इससे पहले प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह व विधायक विक्रमादित्य का  बिलासपुर  पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्धारा भव्य स्वागत किया गया। प्रतिभा सिंह  शिमला से धर्मशाला जाते समय थोडे समय के लिए बिलासपुर रूकी थी। इस अवसर पर पूर्व विधायक बंबर ठाकुर सहित प्रमुख कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा कि कांग्रेस ने विस चुनावों मेें विजय प्राप्त कर फिर से सता में वापिसी की हैं । इसी उपलक्ष्य में धर्मशाला में आभार रैली आयोजित हो रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस सरकार बरमाणा व दाडलाघाट में सीमेंट कारखानों में की गई  तालाबंदी पर गंभीर है। यह विषय उनके ध्यान में है। प्रदेश सरकार शीघ्र ही इस मुददे को चरणबद्ध तरीके से सुलझा लेगी। 

इस अवसर पर शिमला के विधायक विक्रमादित्य ने पूर्व मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर पर हमला बोलते हुए कहा कि वह हमें जल्दबाजी का पाठ पढाने की जरूरत नहीं है। अब वह बौखलाहट मेें है। वह नेता प्रतिपक्ष है। कांग्रेस सरकार मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अगुवाई में कांग्रेस द्धारा किए गए वादे के तहत पहली केबिनेट में ओपीएस की बहाली करेगी और अन्य वादों व गांरिटियों को चरणबद्ध तरीके से पूरा करेगी। 

उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अपने पांच वर्ष के कार्यकाल में मंडी में एक हवाई अडडा तक नहीं बनवा पाए। इस अवसर पर बिलासपुर सदर ब्लाक अध्यक्ष देसराज  ठाकुर, मनोज पिल्लई , देवराज भाटिया सहित काफी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Ok, Go it!
To Top