Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

हिमाचल: विधानसभा सत्र के बाद होगा प्रदेश में प्रशासनिक फेरबदल

News Updates Network
By -
0
हिमाचल प्रदेश में अभी प्रशासनिक फेरबदल नहीं होगा। सरकार विधानसभा के शीतकालीन सत्र के बाद ही इस पर विचार कर सकती है। प्रदेश सरकार ने अधिकारियों को विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा अधिकारियों को प्रतिदिन विकास कार्यों को लेकर बैठक करने के लिए कहा गया है। 

हिमाचल में सरकार बदलने के बाद चर्चा है कि प्रशासनिक फेरबदल होगा। सचिवालय के उच्च अधिकारियों के अलावा जिला उपायुक्तों और पुलिस अधिकारियों को इधर से उधर किया जाएगा।

प्रदेश सरकार बड़े महकमों में विश्वास के अधिकारियों की तैनाती की जाएगी, लेकिन प्रदेश सरकार ने फिलहाल इस पर विराम लगाया है। मुख्यमंत्री विकास कार्यों को लेकर अधिकारियों के साथ बैठकें कर रहे हैं।

कृषि और उद्योग विभाग के अधिकारियों से बैठकें हो चुकी हैं। अब अन्य विभागों के अधिकारियों के साथ बैठकें होनी हैं। दिल्ली से लौटने के बाद मुख्यमंत्री विभागों के अधिकारियों के साथ करेंगे। हालांकि मुख्यमंत्री हिमाचल से बाहर हैं। दिल्ली में होने के बाद भी वह अधिकारियों से विकास कार्यों को लेकर दिशा निर्देश जारी कर रहे हैं।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!