Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

हिमाचल: रजनीश किमटा बोले- हिमाचल में नहीं बिकने वाले कांग्रेस के नेता

News Updates Network
By -
0
Himachal Congress Rajneesh Kimta said - Congress leaders not sold in Himachal
रजनीश किमटा (फाइल फोटो)

कांग्रेस के प्रदेश महासचिव संगठन रजनीश किमटा ने कहा कि भाजपा चुनाव नतीजों से पूर्व अभी से अन्य नेताओं पर डोरे डालने का असफल प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि हिमाचल में कोई भी नेता बिकने वाला नहीं। प्रदेश में भाजपा का कोई भी षड्यंत्र सफल नहीं होगा। गुरुवार को जारी बयान में रजनीश किमटा ने कहा कि भाजपा अपनी हार को देखते हुए अभी से नेताओं की खरीद-फरोख्त की रणनीति पर कार्य कर रही है। 

कुछ नेताओं को जांच एजेंसियों के नाम से भी डराने का प्रयास किया जा रहा है। कहा कि लोगों ने भाजपा के खिलाफ जनमत दिया है। स्ट्रांग रूम के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ओर से ईवीएम की निगरानी और उसकी कड़ी सुरक्षा से भी भाजपा की आपत्ति उनकी निराशा को उजागर करती है।

चुनाव आयोग ने भी स्थिति स्पष्ट कर दी है कि कोई भी राजनीतिक दल स्ट्रांग रूम की निगरानी कर सकता है। ईवीएम की सुरक्षा और उसकी निगरानी करना कांग्रेस का दायित्व है। भाजपा की कथित नैतिकता पर अब किसी को भरोसा नहीं है। भाजपा ने देश के लोकतंत्र को कमजोर करने की कोशिश की है। 

कई राज्यों में चुनी हुई अन्य दलों की सरकारों को गिराकर, नेताओं की खरीद-फरोख्त से अपनी सरकार बनाई है। किमटा ने कहा कि प्रदेश के चुनाव परिणाम देश की भावी राजनीति की दिशा व दशा तय करेंगे। देश बदलाव की राह पर चल पड़ा है। इसकी शुरुआत हिमाचल व गुजरात विधानसभा चुनावों से होने जा रही है।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!