Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

सलापड़ में 1.90 ग्राम चिट्टे सहित व्यक्ति गिफ्तार, लोगों ने थाने का घेराव कर की पूरे गैंग का भंडाफोड़ करने की मांग

News Updates Network
By -
0


सलापड़ पुलिस द्वारा खुराहल क्षेत्र के एक व्यक्ति से 1.90 ग्राम चिट्टा बरामद करते हुए उसे गिरफ्तार किया गया है। मामले के सामने आने के बाद ग्राम पंचायत सलापड़ कालोनी व खुराहल गांव के तीन दर्जन के करीब महिलाओं व पुरुषों ने सलापड़ पुलिस चौकी में पहुंचते हुए एक मांग पत्र चौकी प्रभारी को सौपा, जिसमें हुए क्षेत्र में बढ़ते चिट्टे के मामलों में संलिप्त गिरोह के जड़ से खात्मे की मांग की है।

34 लोगों में पंचायत प्रधान, उपप्रधान सहित महिला मंडल अन्य से संस्थाओं के प्रतिनिधिओं और ग्रामीणों ने मांग पत्र में लिखा कि क्षेत्र में जिस व्यक्ति को पुलिस ने चिट्टे के साथ पकड़ा है। उसके पूरे गिरोह का भंडाफोड़ किया जाएं। चिट्टे के बढ़ते मामलों के बाद अब गांव में लोगों के गहने व नकदी चोरी की जा रही है। 

इस अवसर पर बीडीसी सदस्य विनीत ठाकुर भी मौके पर उपस्थित रहे। वहीं, मौके पर उपस्थित चौकी प्रभारी सलापड़ अनिल कटोच ने समस्त ग्रामीणों को इस संदर्भ में कड़ी कार्रवाई अमल में लाने की बात कही गई। वहीं, ग्रामीणों ने इस मांग-पत्र की प्रतिलिपि डीसी मंडी, एसपी मंडी सहित एसडीएम सुंदरनगर को भी प्रेषित की गई है।

पुलिस थाना सुंदरनगर के तहत शुक्रवार देर रात ग्राम पंचायत सलापड़ के गांव खुराहल के समीप एक व्यक्ति को 1.90 ग्राम चिट्टे के साथ पकड़ा है। पुलिस थाना सुंदरनगर के तहत शुक्रवार देर रात ग्राम पंचायत सलापड़ के गांव खुराहल के पास पुलिस गश्त के दौरान मौजूद थी। 

इस दौरान पुलिस चौकी सलापड़ प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस जवानों ने एक व्यक्ति को शक के आधार पर रोका। पूछताछ में व्यक्ति ने अपनी पहचान 40 वर्षीय सुरेंद्र कुमार उर्फ खिंदु पुत्र राम शरण गांव व डाकघर खुराहल, तहसील सुंदरनगर जिला मंडी बताई। इस दौरान उसकी तलाशी लेने पर पुलिस ने उसके कब्जे से 1.90 ग्राम चिट्टा/ हेरोइन बरामद की। वहीं, मामले की पुष्टि डीएसपी सुंदरनगर दिनेश कुमार ने की है।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!