Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

बिलासपुर: एचआरटीसी बस और ट्रक की जोरदार टक्कर, चालक परिचालक सहित आधा दर्जन लोग घायल

News Updates Network
By -
0
चंडीगढ़-मनाली एनएच-205 पर जामली व गम्भरपुल के बीच एक एचआरटीसी बस व ट्रक की जोरदार टक्कर हो गई। 

हादसे में बस में सवार करीब आधा दर्जन सवारियां घायल हुई है, जिन्हें उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इसमें बस का चालक वासुदेव व परिचालक अरुण सिंह भी शामिल है।

मिली जानकारी के मुताबिक हादसा रविवार सुबह करीब 6 बजे पेश आया। दिल्ली से मनाली जा रही एचआरटीसी बस व कुल्लू से दिल्ली की ओर आ रहे ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर में बस हाईवे किनारे पेड़ से जा टकराई।

हादसे में चालक परिचालक सहित करीब आधा दर्जन सवारियां घायल हुई है। सभी को क्षेत्रीय अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है। चालक के पिता बाबूराम ने बताया कि बेटे के छाती व सिर पर चोटे आई है। वहीं अन्य लोग भी इस हादसे में घायल हुए है।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!